दुबई में भले सस्ता है पेट्रोल पर क्या आप जानते है बाकि जरुरी चीजों के भाव?

दुबई में भले सस्ता है पेट्रोल पर क्या आप जानते है बाकि जरुरी चीजों के भाव?

दुबई में रोजमर्रा की चीजों की कीमत जानकर हैरान रह जायेंगे आप

इन दिनों भारत में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हैं। हर कोई भारत में बढ़ रही महंगाई की बात करते हुए अन्य देशों की कीमतों के साथ तुलना की जा रही है, खासकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर उन देशों का भी उल्लेख किया जाता है जहां पेट्रोल की दरें बहुत कम हैं। इन देशों में दुबई का नाम भी शामिल है। लग्जरी लाइफ के लिए मशहूर दुबई में पेट्रोल के रेट बेहद कम हैं। लेकिन, क्या आप जानते है कि यहां पेट्रोल के दाम बहुत कम हैं, लेकिन रोजमर्रा के सामान के दाम क्या हैं?
आपको बता दें कि भले ही दुबई में पेट्रोल की कीमतें बहुत कम है लेकिन दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुओं की कीमतें जानकार आप हैरान रह जायेंगे। इसके बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दुबई में रहना महंगा है या सस्ता। साथ ही वहां के कई सामानों की कीमतों का पता लगाएं और अंदाजा लगाएं कि दुबई कितना महंगा है।
जानकरी के अनुसार दुबई दिल्ली से 128 प्रतिशत अधिक महंगा है, जिसका अनुमान लगाया जाए तो बिना किराए के रहने पर चार लोगों के परिवार को महीने में 2.5 लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति के बिना किराया 70,000 रुपये तक हो सकता है। वहीं, जब किराए की बात आती है, तो दुबई में किराया दिल्ली की तुलना में बहुत अधिक महंगा है, जो कि 400 प्रतिशत अधिक है।
वहीं अन्य देश से दुबई घुमने आये किसी एक पर्यटक के लिए एक अच्छे रेस्तरां में एक बार भोजन करने के लिए 35 दिरहम खर्च हो सकता है। वहीं किसी मिड-रेंज रेस्टोरेंट पर भले कम पैसे खर्च करने पड़े पर ये कीमत भी भारत की तुलना में बहुत ज्यादा होगा। इसके अलावा दुबई में एक बियर के लिए 46 दिरहम, घरेलू बियर के लिए 45 दिरहम, कोक-पेपी के लिए 4 दिरहम, पानी की एक बोतल के लिए 1.61 दिरहम खर्च करने पड़ सकते है। आपको बता दें कि दुबई में एक दिरहम की कीमत करीब 20 रुपये है। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि वहां पहुंचने में आपको कितना खर्चा आएगा।
दुबई में दैनिक सामानों की कीमत :
वहीं अगर हम रोजमर्रा की चीजों की लिस्ट बनाएं तो हम समझ सकते हैं कि वहां रहना कितना महंगा है। दुबई में 
दूध - 5.87 एईडी (अरब अमीरात दिरहम)
एक किलो चावल - 7.06 एईडी
12 अंडे - 9.25 एईडी
एक किलो पनीर - 32.24 एईडी
1 किलो सेब - 7.78 एईडी
1 किलो केला - 5.98 एईडी
1 किलो संतरा - 6.04 एईडी
1 किलो टमाटर - 4.88 एईडी
एक किलो आलू - 3.65 एईडी
एक किलो प्याज - 3.10 एईडी
1.5 लीटर पानी की बोतल - 2.09 एईडी
शराब की बोतल (मिड रेंज) 50.00 एईडी
20 पैक का सिगरेट पैक - 22.00 एईडी खर्च करने पड़ सकते है।
एक वस्तु खरीदने के लिए आपको कितना पैसा खर्च करना है, इसकी गणना करने के लिए आप यहां दिखाए गए मूल्य को 20 से गुणा कर सकते हैं। इतना जानने के बाद आप खुद ही तय कीजिये कि दुबई भारत से सस्ता है या मंहगा!

Related Posts