मानो या ना मानो: इस देश में आसमान से बरसती हैं मछलियाँ, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

मेक्सिको के पास स्थित होंडुरास में पिछले 100 सालों से हो रही है मछली की बारिश

ये दुनिया अजीबोगरीब घटनाओं से भरी पड़ी है। आये दिन ऐसी कई घटनाओं और बातों के बारे में जानने को मिलता है जिनके बारे में सुनकर एक बार में तो विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी घटनाओं के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। ऐसे में हम आपको दुनिया की उस जगह के बारे में बताएंगे जहां हर साल मछलियों की बारिश होती है। यह अजीबोगरीब घटना यहां पिछले 100 सालों से हो रही है। सुनने में भले ही अजीब लगे पर दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहाँ ये होता है और इस देश का नाम होंडुरास है जो मेक्सिको के पास स्थित है। मछली की बारिश दो या तीन साल से ज्यादा नहीं बल्कि 100 साल से ज्यादा समय से हो रही है। कभी-कभी ऐसा साल में एक या दो बार होता है। यह अजीब घटना वसंत या शुरुआती गर्मियों के मौसम में होती है।
आपको बता दें कि इस मछली की वर्षा के पीछे अटलांटिक महासागर जिम्मेदार है। अटलांटिक महासागर और होंडुरास के बीच की दूरी केवल 200 किलोमीटर है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अटलांटिक महासागर के कारण मछलियों की बारिश होती है। लेकिन यहां रहने वाले लोग कुछ और ही मानते हैं। वे इसे ईश्वर का चमत्कार मानते हैं। मछली की बारिश से पहले मूसलाधार बारिश कहा जाता है कि मूसलाधार बारिश मछली बारिश से पहले गिरती है और बिजली इतनी जोर से पड़ती है कि कोई भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं करता है। जब बारिश बंद हो जाती है और मौसम साफ हो जाता है, तो लोग अपने घरों को बाल्टी और टोकरियाँ लेकर सड़कों पर निकल पड़ते है और सडकों पर गिरी मछलियाँ घर लेकर जाते हैं। 
गौरतलब है कि होंडुरन लोगों की मान्यता है कि 19वीं शताब्दी में यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी, जिसके कारण लोग भूखे मर रहे थे। यह सब वहाँ रहने वाले स्पेनिश पुजारी से नहीं देखा जा सकता था। इसलिए उन्होंने तीन दिन और तीन रात तक लगातार प्रार्थना की। स्पेन के पादरी ने भगवान से चमत्कार करके यहां के गरीब लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने को कहा। कहा जा रहा है कि पादरी की प्रार्थना से होंडुरास में अंधेरा छा गया और फिर अचानक आसमान से मछलियों की बारिश हुई। तब से हर साल यहां यह चमत्कार होता आ रहा है।