कभी दो वक्त की रोटी के लिए था मोहताज, आज करोंड़ों की सम्पति का है मालिक, जानिए इस नन्हे कलाकार की कहानी

कभी दो वक्त की रोटी के लिए था मोहताज, आज करोंड़ों की सम्पति का है मालिक, जानिए इस नन्हे कलाकार की कहानी

कार्तिकेय को 'बेस्ट ड्रामा शो' के ऑडिशन में चुना गया उसके बाद तो उसकी जिंदगी बदल गई

किस्मत बहुत बड़ी चीज है और इसकी सबसे बड़ी बात ये है कि जब भाग्य बदलता है, तो भिखारी व्यक्ति भी एक पल में धनवान बन जाता है। और सबसे अच्छी बात ये है कि बदलता हुआ समय दिखाई नहीं देता। ऐसे बहुत से लोग है जिन्होंने अपनी मेहनत और किस्मत के बल पर अपने आप को और अपनी परिस्थितियों को पूरी तरह बदल लिया। आज हम बात कर रहे है कपिल शर्मा के शो में मौजूद खजूर नाम के लड़के की।
आपको बता दें कि कार्यक्रम में खजूर नाम वाले इस बच्चे का असली नाम कार्तिकेय है। उसके पिता अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए एक कारखाने में काम करते हैं। खजूर अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना कर रहा था। घर की हालत खराब होने के कारण दो वक्त का खाना मिलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन समय बदलता है और इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। जैसे ही कार्तिकेय को 'बेस्ट ड्रामा शो' के ऑडिशन में चुना गया उसके बाद तो उसकी जिंदगी बदल गई। कार्तिकेय ने ना सिर्फ अपने प्रदर्शन से सभी को खुश किया बल्कि वो चयनित हो गए। तभी से एक छोटे शहर का ये लड़का लोकप्रिय हो गया। आज सभी शो चाहते हैं कि वह उनके शो में आए। आज कार्तिकेय के पास करोड़ों की संपत्ति है और वह मुंबई के एक लग्जरी बंगले में रहते हैं। वह अपनी लोकप्रियता का श्रेय द कपिल शर्मा शो को देते हैं। ये किसी भी शो में जाने के लिए 1 से 2 लाख रुपए लेते हैं। मुलाकात के दौरान माता-पिता ने डेट्स से कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इतने लग्जरी बंगले में रहेंगे और इस तरह उनकी सभी जरूरतें पूरी हो जाएंगी।
आपको बता दें कि कार्तिकेय के पास घर और कार होने के साथ-साथ अच्छा बैंक बैलेंस भी है। अभी वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं और अपने भविष्य में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। कार्तिकेयन आज अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से काफी मशहूर हो गए हैं।