इस देश में लागू हुआ स्कूली बच्चों के लिए ये अजीबोगरीब नियम, अभिभावकों में आक्रोश

इस देश में लागू हुआ स्कूली बच्चों के लिए ये अजीबोगरीब नियम, अभिभावकों में आक्रोश

अमेरिका के शिकागो में सभी प्राइवेट स्कूलों में 10 साल की उम्र से ज्यादा के छात्रों को दिए जाएंगे मुफ्त में कंडोम

कोरोना महामारी के कम होते असर और वैक्सीनेशन के कारण दुनियाभर के देश कॉलेज-स्कूलों को फिर से खोलने को तैयार दिख रहे है। ऐसे अमेरिका के शिकागो में एक अजीबोगरीब आदेश पारित किया गया है। दरअसल अमेरिका के शिकागो में पब्लिक स्कूलों के लिए नई पॉलिसी के अनुसार सभी निजी स्कूल प्रबंधन को कक्षा पांच या उससे ऊपर की कक्षाओं के छात्रों को मुफ्त में कंडोम उपलब्ध करवाना होगा। प्रशासन के इस फैसले के बाद लोगों में बुरी तरह से भड़क गये हैं और इस फैसले का जमकर विरोध किया जा रहा है। आदेश जारी किया गया है कि सभी प्राइवेट स्कूलों में 10 साल की उम्र से ज्यादा के छात्रों को मुफ्त में कंडोम देना अनिवार्य होगा, इस आदेश को माता-पिता म शर्मनाक और बीमार मानसिकता बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, इस नई नीति को दिसंबर 2020 में लागू किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद होने के कारण इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सका। नई नीति में कक्षा पांच और उससे ऊपर के स्कूलों के लिए कंडोम उपलब्धता कार्यक्रम का आह्वान किया गया है। इस बारे में शिकागो पब्लिक स्कूल (सीपीएस) ने कहा कि एचआईवी संक्रमण और अवांछित गर्भधारण सहित छात्रों के बीच यौन संचारित रोगों के प्रसार को कम करने के निरंतर प्रयास में शिकागो पब्लिक हेल्थ द्वारा मुफ्त कंडोम प्रदान किए जाएंगे।
 इस बारे में एक शीर्ष चिकित्सक केनेथ फॉक्स ने स्वीकार किया कि इस निर्णय से कुछ जटिल समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन छात्रों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए ये महत्वपूर्ण है।फॉक्स ने कहा कि ये स्कूल की जिम्मेदारी है कि वो इस फैसले के बारे में छात्रों के पैरेंट्स को बताएं, जिसमें कहा गया है छात्रों को कंडोम की सुविधा मुफ्त में और काफी सरल तरीके से उपलब्ध है, और इसके लिए स्कूलों को पैरेंट्स को चिट्ठी लिखकर बताना होगा।'' फॉक्स ने कहा, "अनिवार्य रूप से हम जो करना चाहते हैं वह छात्रों को कंडोम उपलब्ध कराना है, जब उन्हें लगता है कि उन्हें उनकी आवश्यकता है।" 'जब आपके पास वे सुरक्षा नहीं होती है, और उन संसाधनों को उपलब्ध नहीं कराते हैं, तो युवा लोगों के साथ बुरी चीजें होती हैं।''
आपको बता दें कि शिकागो पब्लिक स्कूल प्रणाली में 600 से अधिक स्कूल हैं, जिनमें से अधिकांश पाँचवीं कक्षा या उच्चतर में हैं। नए नियम के अनुसार प्राथमिक स्कूलों को शुरू में शिकागो डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ से 250 कंडोम प्राप्त होंगे, जबकि हाई स्कूलों को एक हजार कंडोम मुफ्त में दिए जाएंगे। स्कूलों में कंडोम खत्म होने जाने पर हेल्थ डिपार्टमेंट से फिर से मंगवाने की जिम्मेदारी प्रिंसिपल की होगी।