
दांतों में ताला लगाकर वजन कम करवाने का दावा, गजब है!
By Loktej
On
वजन घटाने के लिए दाँतो पर लगा दिया जाता है ताला, न्यूजीलैंड के ओटागो यूनिवर्सिटी ने किया आविष्कार
कई लोग अपने मोटे शरीर से काफी परेशान होते है। मोटे शरीर के कारण वह हमेशा ही पतला होने के सपने देखते रहते है। हालांकि खाने के प्रति अपने प्यार के कारण वह अपने शरीर को पतला नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के लिए यह डिवाइस बिलकुल उपयुक्त है। आज तक मोटापे की समस्या के लिए सर्जरी ही अंतिम विकल्प होता था, पर इस डिवाइस एक माध्यम से बिना सर्जरी के ही वजन घटाया जा सकेगा। यह डिवाइस वजन घटाने के लिए आपके दाँतो पर ताला लगा देगी।
Dental Slim Diet Control नाम के इस डिवाइस को न्यूजीलैंड की ओटागों यूनिवर्सिटी द्वारा बनाया गया है। जिसे दाँतो में फिक्स कर दिया जाता है। जिसके चलते व्यक्ति खाने के टुकड़े नहीं खा पाता है और उसे तरल खाना ही खाना पड़ता है। जिससे की शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा बढ्ने से व्यक्ति के शरीर का वजन कम होने लगता है। इस डिवाइस को मोटापे का शिकार बने लोगों के दाँतो में फिक्स किया जाता है, जिसके जरिये दाँतो को कस दिया जाता है। डिवाइस के कारण व्यक्ति अपना मुंह 2 मिलीमीटर से अधिक नहीं खोल पाता।
अपने ट्रायल में भी यह डिवाइस सफल रहा था। मात्र 2 हफ्ते के अंदर ही लोगों ने 6 से 6.3 किलो तक वजन कम किया। डिवाइस का आविष्कार करने वाले प्रोफेसर पोल ब्रांटन ने कहा की इस डिवाइस को कोई भी डेन्टिस्ट लगा सकता है और इमरजनसी में निकाला भी जा सकता है। डिवाइस के जरिये मोटापे को हटाने के लिए की जाने वाली सर्जरी का एक विकल्प मिल सकेगा। हालांकि कई लोगों ने इस डिवाइस के बारे में नेगेटिव प्रतिक्रिया भी दिया है। एक महिला ने कहा की यह आपको संतुष्ट नहीं रखती। इसके अलावा कई लोगों ने इस डिवाइस को टोर्चर डिवाइस भी कहा है।