गुरुग्राम में हुई दो कुत्तों की अनोखी शादी, दूल्हा बने शेरू और दुल्हन बनी स्वीटी

गुरुग्राम में हुई दो कुत्तों की अनोखी शादी,  दूल्हा बने शेरू और दुल्हन बनी स्वीटी

किसी भी सामान्य हिन्दू शादी की तरह पूरी रीति रिवाज से हुआ विवाह

आपने आज तक बहुत सी शादियों में बारे में सुना या देखा होगा पर हम आपको एक बेहद ‘अनोखी’ शादी एक बारे में बताने जा रहे हैं। यह शादी किसी इंसानों के बीच नहीं बल्कि दो जानवरों के बीच हुआ। दरअसल गुरुग्राम के पालम विहार एक्सटेंशन की गली नंबर-3 में कल शाम दो पालतू कुत्तों शेरू व स्वीटी की शादी बड़े धूमधाम से और पूरी रीति रिवाज से हुई। यह अनोखी शादी देखने के लिए शाम से ही आसपास के क्षेत्र से काफी संख्या में लोग पहुंचे। दोनों पेट्स के मुंह पर एक प्लास्टिक का स्ट्रैप बांधा गया था, ताकि वह किसी व्यक्ति को काट ना पाएं। 

इस शादी में निकली बारात


इस अनोखी शादी में पंजाबी विवाह परंपरा का पालन किया गया। शादी के लिए ढोल बजवाया गया। आस-पड़ोस के लोग खुशी-खुशी इस शादी में शामिल हुए। महिलाओं व बच्चों ने जमकर डांस भी किया। इस शादी में एक दुल्हन की तरह सजी स्वीटी के माथे पर बिंदी लगाई गई और पैरों पर भी मेहंदी लगाई गई। इस शादी में किसी आम शादी की तरह ही सारी रस्मों का पालन किया गया। इस शादी में आम लोगों की तरह शादी की रस्में करने के साथ साथ दहेज भी दिया गया। दहेज में स्वीटी के परिवार वालों ने बाकायदा, बर्तन और 2100 रुपए शेरू के परिवार वालों को दिए। इसके साथ ही दोनों को भात भी भरी गई।

कार्ड छपे और लगी हल्दी


आपको बता दें कि इस शादी को किसी भी मोहल्ले के ही 100 से अधिक लोग इस बरात में शामिल हुए। बरातियों को कार्ड छपवाकर निमंत्रण भेजा गया था। दुल्हन स्वीटी की मालकिन रानी पत्नी मित्रपाल ने बताया कि शुक्रवार को हल्दी की रस्म कराई गई।  तय तारीख पर घराती और बाराती तो पहुंच गए, लेकिन दूल्हा और दुल्हन दोनों ही फरार हो गए। कुछ देर तलाशने के बाद दुल्हन तो दूसरी गली में मिल गई, लेकिन दूल्हे का कुछ पता नहीं लगा। तीन घंटे तक जब दूल्हे शेरू का कुछ पता न लगा तो सबने यही मान लिया की दूल्हा शादी का मंडप छोड़ कर फरार हो गया, जिसके बाद सभी मायूस हो गए। अभी बारात लौटने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक दूल्हा मिल गया, जिसके बाद सभी का उत्साह देखने वाला था। इसके बाद बारात की सारी रस्में हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई।