बॉस का बदला, सैलरी के रूप में कर्मचारी को थमाए 91000 सिक्के!

बॉस का बदला, सैलरी के रूप में कर्मचारी को थमाए 91000 सिक्के!

किसी बात पर बॉस के साथ हुए विवाद पर कर्मचारी ने छोड़ दी नौकरी, बकाया पैसे मांगने पर बॉस ने इस तरह किया परेशान

आज कल के समय में दफ्तर में बॉस और कर्मचारी के बीच मतभेद होना या कहासुनी होना एक आम बात है। कामकाज के समय में ये सब लगा रहता है पर कभी कभी ऐसे मामलों में कर्मचारी बॉस को तो बॉस कर्मचारी को हैरान करने के कोई न कोई तरीके निकाल ही लेते है। हाल ही में अमेरिका की एक कंपनी में बॉस ने अपने एक कर्मचारी से बदला लेने के लिए उसके साथ कुछ ऐसा कर दिया कि अब दुनियाभर में चर्चा हो रही है। दरअसल किसी बात पर बॉस के साथ हुए विवाद पर कर्मचारी ने नौकरी छोड़ दी। जब उसने बॉस से अपनी सैलरी और बकाए की बात की तो बॉस ने सैलरी के नाम पर उसके घर 91000 सिक्के भिजवा दिये, जिसे गिनने में उस व्यक्ति के पसीने छूट गए। इतना ही नहीं सिक्कों के साथ उसके घर एक आपत्तिजनक मैसेज भी भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार इस मामले की जानकार तब हुई जब पीड़ित ने अमेरिका के लेबर विभाग से इसकी शिकायत की. जिसके बाद बॉस के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्जिया के फैयेटविल में एक कार मैकेनिक के तौर पर काम करने वाले 26 वर्षीय एंड्रियाज फ्लैटेन कुछ समय पहले बॉस से हुए झगड़े के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। अपना हिसाब मांगने पर बॉस ने उसे नोट के बजाय सिक्के भिजवाए गए. इनमें से कई सिक्के बेहद गंदे थे तो कुछ सिक्कों को बॉस ने तेल में डुबो दिया था। इन सिक्कों का कुल वजन 227 किलो के करीब था। 91,500 सिक्कों को गिनते गिनते उस कर्मचारी के पसीने छूट गए। इतनी मेहनत के बाद भी सिक्कों की कीमत कुल सैलरी से कम निकली। ये सभी सिक्के कुल मिलाकर 67 हजार रुपये थे, जबकि उसका बकाया इससे अधिक था।
इसके बाद कर्मचारी एंड्रियाज ने परेशान होकर इन सिक्कों का फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। एंड्रियाज द्वारा जानकारी देने के बाद अमेरिका के लेबर विभाग ने कंपनी के बॉस के खिलाफ हैरेसमेंट का मामला दर्ज किया गया। हालांकि इस पूरे मामले पर बॉस ने कहा कि उसने कर्मचारी को पूरा भुगतान किया है, यह कैसे किया गया इससे फर्क नहीं पड़ता।