
पति से तलाक लेकर महिला ने कर ली कुत्ते से शादी, बोली- अब हूं ज्यादा खुश
By Loktej
On
साथ जीने-मरने की कस्में भी खाई
अपने पति-पत्नी के बीच तलाक के मामले सूने होंगे, यह कोई नहीं बात नहीं है। लेकिन को महिला पति से तलाक लेने के बाद किसी पालतू जानवर से ब्याह रचा ले तो यह आश्चर्यचकित करने वाली बात है। ऐसा ही एक मामला यूनाइटेड किंगडम में सामने आया है। एक 47 वर्षीय महिला ने अपने पति को डिवोर्स देकर पालतू कुत्ते से शादी कर ली।
क्रोएशिया की अमांडा रोजर्स नाम की महिला ने कुत्ते के साथ शादी करने के बाद दावा किया है कि वह अब ज्यादा खुश है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 2014 में डॉगी शेबा को अपना हमसफर बनाया था। 200 लोग इस अनोखे शादी के साक्षी बने थे। महिला पालतु जानवर के साथ शादी करके बहुत खुश है और अच्छी जिंदगी जी रही है।
अमांडा ने पति से डिवोर्स लेने के बाद एकांत जीवन जी रही थी। इस बीच एक दिन उन्होंने पेट डॉगी शेबा के साथ धूमधाम से रीति- रिवाज के साथ ब्याह रचाया। उन्होंने उसके साथ जीने-मरने की कस्में खाई और उसे अपना हमसफर बना लिया। शेबा उनकी जिंदगी का खास हिस्सा बन गया है। डॉगी उन्हें हर कदम पर साथ देता है, जब वह उदास होती है तो उसे हंसाती है। उनका खास ख्याल रखती है। एक टीवी शो पर में उन्होंने बताया कि शेबा 2 माह का था तभी से उन्हें उससे मोहब्बत हो गई थी और आखिरकार उन्होंने उससे शादी कर ली।
उन्हें शेबा की आंखों में उनके लिए सच्ची मोहब्बत दिखाई देती है। उनका शेबा के साथ गहरा रिश्ता है। अमांडा बताती है कि इस शादी के बारें में शेबा को भी ख्याल है। जब उन्होंने घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया था तब शेबा ने भी अपनी पूंछ हिलाकर इसका जवाब दिया था। अमांडा शेबा से शादी करने के बहुत खुश है।
Tags: