अजीबोगरीब : बिना कपड़ों के एअरपोर्ट पर घुमती नजर आई महिला, पुलिस वालों ने की ढंकने की कोशिश
            By  Loktej             
On  
पिछले महीने की घटना में दिखा था अजीबोगरीब वाकया
अगर आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो जाये जो निर्वस्त्र होकर घूम रहा हो तो आप क्या करेंगे? अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऐसे ही कुछ देखने को मिला जहाँ भीड़ के बीच एक महिला यात्री बिना कपड़ों के घूमती और साथी यात्रियों से बात करते हुए नजर आई। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और महिला को कंबल से ढकने का प्रयास करने लगे। हालांकि कंबल से ढकी महिला लगातार हंस रही थी। घटना पिछले महीने की है। एक वीडियो में वह 19 सितंबर को सुबह 5 बजे गेट ए-37 के पास टर्मिनल तक जाती दिख रही थीं। केसीएनसी-टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, हवाईअड्डा पुलिस ने कहा कि उन्हें एक नग्न महिला के नशे में होने की सूचना मिली थी।
इस मामले में पुलिस ने कहा कि महिला की तबीयत खराब लग रही थी, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने रिपोर्ट में कहा कि जैसे ही उन्हें शराब के नशे में नग्न महिला के बारे में पता चला, पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और भीड़ में महिला की तलाश शुरू कर दी। महिला को अज्ञात चिकित्सकीय कारणों से एक विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बारे में अधिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
ये अपने आप में कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले मियामी एयरपोर्ट पर एक अजीबोगरीब नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया था। एयरपोर्ट परिसर में एक महिला को बिकिनी और फेस मास्क पहने देख हर कोई हैरान रह गया। महिला के इंस्टाग्राम वीडियो को 'ह्यूमन्स ऑफ स्पिरिट एयरलाइंस' नाम के पेज के जरिए शेयर किया गया और वीडियो को कैप्शन दिया गया, 'जब आप दोपहर में पूल पार्टी करते हैं और शाम 4 बजे आपकी फ्लाइट हो।'

 
   
          
         