4.jpg)
चीन : सिंगल लड़कों के लिए खास खबर, यहाँ भाड़े पर मिलती है गर्लफ्रेंड
By Loktej
On
बिना गर्लफ्रेंड के माँ-पिता से मिलने पर सुनने को मिल सकता है लेक्चर, माँ-बाप से मिलने के लिए किराये पर लेते है गर्लफ्रेंड
अगर आपको आपके माता-पिता गर्लफ्रेंड रखने के लिए सुनाना शुर कर दे तो कैसा लगेगा? यह हमारे देश में अजीब लग सकता है लेकिन चीन में ऐसा बहुत आम है। यहां युवा अपने माता-पिता से मिलने जाते समय अपनी किराए की गर्लफ्रेंड को लेकर जाते हैं। चीन में ऐसे कई ऐप हैं जिनका इस्तेमाल गर्लफ्रेंड को हायर करने के लिए किया जा सकता है। ऐसे में ज्यादातर युवा छुट्टियों में घर जाने पर गर्लफ्रेंड को किराए पर रखते हैं। अगर वो ऐसा नहीं करते है तो उन्हें अपने माता-पिता से डांट खानी पद सकती है। कई बार तो युवाओं को शादी और गर्लफ्रेंड बनाने के महत्व पर रिश्तेदारों के लंबे लेक्चर भी सुनने पड़ते हैं।
जानकारी के अनुसार प्रेमिका को किराए पर रखने की शर्त यह है कि प्रेमिका को काम पर रखने वाला युवक उसे छू भी नहीं सकता। प्रेमिका की तरह व्यवहार करते हुए लड़की व्यक्ति को महज भावनात्मक सहारा देगी। गौरतलब है कि चीन में लूनर न्यू ईयर के दौरान गर्लफ्रेंड को किराए पर लेना काफी महंगा होता है। फिर युवाओं को किराए की प्रेमिका के लिए 3 हजार युआन यानी 34,241 रुपये से 10 हजार युआन यानी 1,14,139 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। क्योंकि ज्यादातर लोग नए साल पर घर लौटते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड को किराए पर लेने के लिए लड़कों को 1999 युआन (करीब 22,816 रुपये) तक खर्च करने पड़ते हैं इसके बाद ही वो परिवार का साथ मिल सकता है। उनके साथ डेट पर जा सकते हैं। उसके साथ चैट कर सकते हैं। किराए पर प्रेमिका के रूप में काम करने वाली एक युवती ने कहा कि उसका काम बहुत मुश्किल है। क्योंकि हर बार उसे किसी अजनबी की गर्लफ्रेंड बनना होता है।