आश्चर्य! महिला की कांख में निकल आये ब्रेस्ट!!

आश्चर्य! महिला की कांख में निकल आये ब्रेस्ट!!

महिला ने साझा किया अपना अनुभव, सर्जरी के बाद सामान्य हैं हालात

किसी भी स्त्री के लिया उसका ब्रेस्ट उसका सुन्दरता और आकर्षण का मापक होता हैं। इसके अलावा किसी भी स्त्री के मातृत्व में ब्रैस्ट अहम हैं। किसी भी नवजात के जीवन का पहला खुराक उसकी माँ के ब्रैस्ट से ही न्मिलता हैं। ऐसे में अगर हम आपसे कहे कि कोई ऐसी स्त्री हैं जिसके दो नहीं बल्कि चार ब्रैस्ट हैं तो क्या आप यकीं करेंगे! हो सकता हैं कि आप ऐसा सोचे कि महिला ने कोई सर्जरी कराइ हो पर हम जिस महिला की बात कर रहे हैं उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया। दरअसल लॉस एंजिलिस में रहने वाली सामंथा के अंडरआर्म्स से भी दो ब्रेस्ट निकल आए। ये अतिरिक्त स्तन में से दूध भी निकलता था।
जानकरी के अनुसार लॉस एंजिलिस में रहने वाली सामंथा दो बच्चों की मां हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान सामंथा के अंडरआर्म्स से दो ब्रेस्ट निकल आए थे। हालांकि, अब सामंथा ने सर्जरी के बाद अपने एक्स्ट्रा ब्रेस्ट से छुटकारा पा लिया है।
आपको बता दें कि सर्जरी के बाद सामंथा ने अपने इस डरावने अनुभव को लोगों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वो पहली बार गर्भवती हुई थी, तभी उसके अंडरआर्म्स उठने लगा था। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने देखा कि अंडरआर्म्स के नीचे से मांस के लोथड़े जैसा कुछ निकला था। जब वो अपनी बेटी को दूध पिलाती थी तब इनके इस एक्स्ट्रा ब्रेस्ट से भी दूध निकलता और काफी दर्द होता था। लोग उसका मजाक उड़ाते थे। सामंथा इस कदर परेशान हो गई कि उसका कॉन्फिडेंस भी डोल गया और वो अपने पति के सामने भी कपड़े उतारने में झिझकती थी। बेटी के 6 महीने के होने से पहले ही सामंथा दूसरे बच्चे से प्रेग्नेंट हो गई थी। हालांकि सामंथा ने सर्जरी के द्वारा अपने एक्स्ट्रा ब्रेस्ट से मुक्ति पा ली हैं। आपको बता दें कि पहले तो डॉक्टर्स को ऐसा लगा कि ये समस्या सामंथा के थायरॉइड की वजह से है लेकिन ऐसा नहीं था। अब सर्जरी के बाद सामंथा सामान्य जीवन जी रही है।

Tags: