दो बहनों से शादी करने वाले भाईसाहब का वीडियो का सोशल मीडिया पर खूब चला, देखें अब क्या हष्र हुआ?

शादी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दुल्हे को किया गिरफ्तार

क्या आपने कभी सुना हैं कि किसी व्यक्ति ने एक नहीं दो दो लड़कियों से शादी की वो भी दोनों लडकियाँ बहनें? ये कोई फ़िल्मी कहानी नहीं है बल्कि असल जिंदगी में ऐसा ही हुआ है! कर्नाटक के कोलार में हैरान कर देनेवाला ऐसा ही एक मामला सामने आया है यहां एक व्यक्ति ने एक ही मंडप में दो बहनें से शादी की। 7 मई को हुई यह शादी एक चर्चा का विषय बन गई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल उमापति के रूप में पहचाने जाने वाले दूल्हे ने मूल रूप से अपनी रिश्तेदार ललिता से ही शादी करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसने शादी के लिए सहमत होने से पहले एक शर्त रखी।
जानकारी के अनुसार अपने शर्त में महिला ने लड़के से कहा कि वह उसके साथ तभी शादी करेगी जब वह उसकी गूंगी बहन ललिता से भी शादी करेगा। इस मुद्दे पर दोनों परिवारों ने आपसी सहमती से दोनों बहनों की उस दुल्हे से शादी कराने को राजी हो गए। 7 मई को उमापति ने सुप्रिया और ललिता दोनों के साथ एक ही स्थान पर शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, मुड़ मुड़ाते हुए ओले पड़े की स्थिति पैदा हो गई और शादी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दुल्हे उमापति को नाबालिक लड़की से शादी करने के लिए गिरफ्तार कर लिया। दरअसल दूसरी लड़की की उम्र तय उम्र से कम हैं।
ये अपने आप में पहला मामला नहीं हैं। साल 2019 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक व्यक्ति ने दो चचेरी बहनों से शादी की थीं।