सलमान खान की फ़िल्म 'राधे' से ज्यादा तो अभिमन्यु का ये वीडियो लोग पसंद कर रहे हैं!

सलमान खान की फ़िल्म 'राधे' से ज्यादा तो अभिमन्यु का ये वीडियो लोग पसंद कर रहे हैं!

देश में फैले कोरोना काल के कारण सिनेमा हाल बंद हैं। इसी चक्कर में बहुत से फ़िल्में बिना रिलीज़ के अधर में अटकी हैं। इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उस फिल्म को ईद के खास मौके पर जी प्लेक्स पर रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ साल 2019 में आई फिल्म 'दबंग 3' के बाद सलमान खान अब अपने फैंस के लिए मसाला फिल्म लेकर आए हैं। 
इस फिल्म के आने के बाद एक तरफ भाईजान के फैंस ‘राधे’ को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग फिल्म देखने के बाद निराश हैं। साथ ही कुछ ऐसे लोग भी हैं जो फिल्म में सलमान खान की एंट्री से लेकर दर्शकों के हाल पर फनी मीम्स बना रहे हैं। ऐसे में एक आरजे अभिमन्यु का वीडियो सामने आया हैं जिसमें उन्हें राधे फिल्म के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता हैं।
इस वीडियो के शुरुआत से ही अभिमन्यु रोते और परेशान नजर आ रहे हैं। रोते हुए उन्होंने बोला कि “भगवन से डरो यार!” आगे उन्होंने कहा “इस फिल्म के पहले सीन से भाई 50 -50 को मार रहे थे। इस उम्र में भी उन्हें और्थोराईटिस नहीं हैं। पहली फिल्म हैं जहाँ विलेन के पीटने का दुःख हैं।” इस वीडियो में अभिमन्यु ऐसे कई पांच लाइन्स बोलते हुए नजर आ रहे हैं जो बहुत ही शानदार और हंसाने वाला हैं। फेसबुक पर शेयर इस वीडियो को 24,01,454 बार देखा जा चुका हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक  66 हजार रिएक्शन्स और 19 हजार शेयर मिल चुके हैं।
Tags: Facebook