जानें, आखिर इस युगल ने खुद को क्यों दी एक साथ हथकड़ी में बंधे रहने की सज़ा!

जानें, आखिर इस युगल ने खुद को क्यों दी एक साथ हथकड़ी में बंधे रहने की सज़ा!

हफ्ते में कर लेते थे दो बार ब्रेकअप , वेलेंटाइन डे के दिन की थी शुरुआत

आए दिन प्रेमी जोड़ों में होने वाले झगड़ों के किस्सों के बारे में आप सुनते ही होंगे। हालांकि बार बार होने वाले झगड़ों के चलते कई बार रिश्ता चलाना भी मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ था यूक्रेन के एक जोड़े के साथ, जो आपस में होने वाले बार-बार के झगड़ों से परेशान हो चुका था। इसके लिए इस कपल ने एक अनोखा ही सुझाव निकाला। 
बार बार के झगड़ों से थे परेशान, निकाला यह उपाय
यूक्रेन में ऑनलाइन कार सेल्समैन एलेक्जेंडर और ब्यूटीशियन विक्टोरिया पुस्तोवितोवा जो की पिछले काफी समय से रिलेशन में है। हालांकि इन दोनों के बीच झगड़े काफी बढ़ गए थे। इस तकलीफ को कम करने के लिए उन्होंने एक तरकीब निकाली। दोनों ने अपना एक-एक हाथ हथकड़ियों में जकड़ लिया और साथ में काम करने लगे। वे दोनों इसे प्रयोग कहते है। 
एलेक्जेंडर बताते है की वह हफ्ते में एक या दो बार ब्रेकअप कर लेते थे। जिसके चलते उन्होंने यह तरकीब निकली। वेलेंटाइन डे के दिन से वह इस तरह से एक दूसरे के साथ जुड़े है। अब बाजार जाने से लेकर आराम करने जैसे सारे काम वह साथ ही करते है। इस प्रयोग से अब तक उनका रिश्ता पूरी तरह से सुधरा या नहीं, यह तो नहीं कह सकते पर इंस्टाग्राम पर उनके फैंस काफी बढ़ गए है। 
Tags: