दुनिया में जुड़वां बच्चे होने की संख्या बढी

दुनिया में जुड़वां बच्चे होने की संख्या बढी

बीते 40 साल में इन दिनों सबसे अधिक पैदा हो रहे है जुड़वा, हर साल 16 लाख जुड़वा बच्चों का होता है जन्म

एक संशोधन के अनुसार दुनिया में जुड़वा पैदा होने वाले बच्चों की संख्या में इन दिनो सबसे अधिक है। फिलहाल प्रत्येक 42 डिलीवरी में से एक डिलीवरी में जुड़वा बच्चों का जन्म हो रहा है। इस संशोधन में कोई एक देश या एक जाति शामिल नहीं है। संशोधनों ने 1980 से आज तक अलग-अलग 165 देशों में डिलीवरी केसो का अध्ययन किया जिसमें यह जानकारी सामने आई। दुनिया में हर साल औसतन 16 लाख जुड़वा बच्चों का जन्म होता है।
1980 में प्रत्येक एक हजार में 9 जुडवा बच्चे होते थे
1980 के साल में प्रत्येक 1000 में से 9 जुड़वा बच्चे होते थे। इस बारे में मेडिकल जर्नल ह्यूमन रिप्रोडक्शन में भी जानकारी दी गई है। जुड़वा बच्चे किस कारण से होते हैं इसका तो कोई मापदंड नहीं पता चल सका है। लेकिन यूरोप,अमेरिका में हुए अभ्यास में माना जा रहा है कि साधन संपन्न वर्ग में फर्टिलिटी के माध्यम से दो बच्चे पैदा कराए हैं। इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी कि टेस्ट ट्यूब बेबी पद्धति से भी जुड़वा बच्चों को जन्म देना असंभव नहीं है। इसके अलावा हार्मोंस के उपचार से भी जुड़वा बच्चों का जन्म कराया जा सकता है।
अमेरिका में जन्म के समय जुडवा बच्चों का जन्म सबसे अधिक
जुड़वा बच्चों का जन्म के समय वजन उत्तर अमेरिका में 71% सबसे अधिक था। इसके बाद यूरोप में 60% और एशिया में 32% की वृद्धि देखी गई है। संशोधको का कहना है कि जुड़वा बच्चों के जन्म लेने का दर इन दिनों सबसे अधिक है। बीते 40 वर्षों में यह सबसे अधिक माना जा सकता है। संशोधको ने 135 देशों में डिलीवरी का सर्वे किया था जिसमें 112 देशों में जुड़वा बच्चों का जन्म का प्रमाण अधिक था।
Tags: