MS Dhoni in the streets of London ❤️????#MSDhoni pic.twitter.com/FWPu0sMBpJ
— Chakri Dhoni (@ChakriDhoni17) July 15, 2022
क्रिकेट : लंदन की गलियों में माही को देखकर बेकाबू हुए प्रशंसक, बड़ी मुश्किल से बॉडीगार्ड ने बचाया
By Loktej
On
ये वीडियो दुसरे एकदिवसीय मैच के पहले स्टेडियम के बाहर का बाते जा रहा है
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग क्या है ये शायद बताने की जरूरत नहीं है। दुनिया भर से लोग माही के दीवाने हैं। धोनी के एक दीदार मात्र से स्टेडियम में हंगामा मच आ जाता है। इस समय धोनी अपने परिवार के साथ लंदन में हैं। हाल ही में माही ने वहां अपना जन्मदिन भी सेलेब्रिट किया। इस दौरान माही लंदन की गलियों में घूमते नजर आये।
आपको बता दें कि माही को देखकर उनके फैन्स उनके ऑटोग्राफ और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए चिल्लाने लगे। धोनी के साथ सेल्फी लेने को लेकर फैंस के बीच काफी होड़ मची थी। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे लोग जमा हो रहे हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि फैन्स ने धोनी को देखकर उनकी गाड़ी रोक दी। कुछ प्रशंसक तस्वीरें लेने लगे तो कुछ कार से उतर गए और सेल्फी लेने के लिए धोनी की ओर दौड़ पड़े।
इस बीच सुरक्षाकर्मी भी बड़ी मुश्किल से धोनी को बचा रहे हैं। धोनी ने वॉकिंग भी तेज कर दी। यह वीडियो लंदन के ओवल स्टेडियम के बाहर का बताया जा रहा है।
Tags: Cricket