जानिये थॉमस कप जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम का ये व्हाट्सएप ग्रुप कनेक्शन क्या है!

जानिये थॉमस कप जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम का ये व्हाट्सएप ग्रुप कनेक्शन क्या है!

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप अपने नाम कर लिया है। इंडोनेशिया को 3-0 से परास्त करके खिताब अपने नाम करने वाली टीम की प्रशंसा देश के हर कोने से हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर आम खेल प्रशंसक भी भारतीय टीम के प्रदर्शन से खुश है। भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन में कितांबी श्रीकांत ने भी प्रमुख रोल अदा किया। ट्रॉफी जीतने के बाद श्रीकांत ने एक बड़ी ही रोचक बात मीडिया के साथ साझा की है।
श्रीकांत ने बताया है कि उन्हें अपनी टीम पर पहले से ही भरोसा था। जरूरत इस बात की थी कि हमारी टीम के सदस्य अपने परफॉर्मेंस को लगातार कायम रखते हुए एक दूसरे को सपोर्ट करते चले जाएं। टीम के सदस्यों में इसी उत्साह के संचार के लिए हमने प्रतियोगिता से एक सप्ताह पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस व्हाट्सएप ग्रुप का नाम रखा गया था ‘वी विल ब्रिंग इट होम।’ इस ग्रुप में टीम के सभी खिलाड़ी शामिल थे।
श्रीकांत ने बताया कि उनके द्वारा बनाए गए ‘वी विल ब्रिंग इट होम’ व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में यदि पहले चर्चा की होती तो लोग हंसी का पात्र बनाते। लेकिन इस ग्रुप के माध्यम से हम खिलाड़ियों को एकजुटता बनाए रखने में काफी मदद भी मिली। श्रीकांत ने कहा कि खिताब जीतना किसी एक खिलाड़ी के अच्छे प्रदर्शन के नहीं अपितु सभी 10 खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है।
Tags: