एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखने वाले हैं अजय देवगन और तब्बू, जानिए कौन सा है प्रोजेक्ट
By Loktej
On
सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों ने साझा की प्रोजेक्ट की जानकारी
बॉलीवुड में सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक अजय देवगन की नई फिल्म 'रनवे 34' इसी महीने के अंत में ईद पर रिलीज होने वाली है। अभी उनकी फिल्म सिनेमाघरों में आई भी नहीं उससे पहले ही अजय ने अपनी अगली फिल्म की जानकारी अपने फैन्स के साथ साझा की है। अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म 'भोला' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। तमिल हिट कैथी का आधिकारिक रीमेक भोला अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 2019 में आयी कैथी का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था जबकि इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन धर्मेंद्र शर्मा कर रहे हैं। कैथी में कार्ती और नारायण ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। कैथी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
बता दें कि अजय ने सोशल मीडिया पर खुद इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए लिखा- अपनी अगली फिल्म 'भोला' की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जो 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू भी हैं। इन दोनों ने साथ में बहुत काम किया हैं। आखरी बार ये दोनों एक साथ फिल्म दृश्यम में देखें गए थे जो एक अन्य दक्षिणी फिल्म की रिमेक थी।
बता दें कि अजय ने 2020 में ही इस फिल्म के रीमेक का एलान किया था। भोला में लीड रोल निभाने के साथ वो इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। भोला पहले 2021 में रिलीज होने वाली थी, मगर कोरोना के कारण शूटिंग रुक जाने की वजह से समय पर पूरी नहीं हो सकी। फिल्म की शूटिंग इसी साल जनवरी में शुरू हुई थी।
Tags: Bollywood