बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ दयाल का निधन, मौत से चंद दिनों पहले ये वीडियो संदेश दिया था!

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ दयाल का निधन, मौत से चंद दिनों पहले ये वीडियो संदेश दिया था!

बुधवार की सुबह बॉलीवुड के लिए एक आघात जनक समाचार लेकर आई। बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अमिताभ दयाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह 4:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अमिताभ दयाल पखवाड़े भर से बीमार चल रहे थे।
अभिनेता अमिताभ दयाल की पत्नी मृणालिनी पाटिल ने मीडिया को बताया कि 17 जनवरी से वे अस्पताल में भर्ती थे। वह कोरोना से भी ग्रस्त हुए थे लेकिन उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी। लेकिन हार्ट एटेक आने पर उन्होंने दम तोड़ लिया। मौत से चंद दिनों पहले अमिताभ दयाल ने अपने प्रशंसकों के नाम एक वीडियो वीडियो संदेश भी जारी किया था। अपने संदेश में उन्होंने कोरोना से लड़ने और कभी ना हार मानने की बात कही थी।
आपको बता दें कि अमिताभ दयाल का जन्म छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुआ था।  उनके परिवार के कई लोग बिलासपुर में रहते हैं और उनके मुंबई पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। वर्क फ्रेंड की बात करें तो अमिताभ दयाल ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी से लेकर अमिताभ बच्चन और जॉन अब्राहम जैसे दिग्गजों के साथ भी फिल्मों में काम किया है। अमिताभ दयाल ने वर्ष 2000 में मराठी फिल्मों की निर्देशिका मृणालिनी पाटिल के साथ शादी की थी। यद्यपि शादी के 9 वर्ष बाद दोनों अलग हो गए। दोनों की दो संतान हैं। उनके निधन के समाचार से फिल्म जगत में शोक की लहर है। 
Tags: Bollywood