तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने रजनीकांत को 72 वें जन्मदिन की बधाई दी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने रजनीकांत को 72 वें जन्मदिन की बधाई दी

चेन्नई,(आईएएनएस)| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मेगास्टार रजनीकांत को 72वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने रविवार को तमिल भाषा में रजनीकांत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह एक प्यारे दोस्त हैं, जो लोगों को दिल से प्यार करते हैं।
स्टालिन ने कहा कि रजनीकांत अपने 72वें साल में कदम रख रहे हैं। उन्होंने कई सालों तक अपने अभिनय कौशल से तमिल लोगों का मनोरंजन किया। मुख्यमंत्री ने तमिल सिनेमा के सुपरस्टार के अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की। स्टालिन के अलावा कई फिल्मी सितारों, निर्देशकों और फिल्म तकनीशियनों ने रजनीकांत को उनके जन्मदिन की बधाई दी।
(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)
Tags: Bollywood