प्रारंभिक विफलता दूर करना असली चुनौती, अपने संगीत को ऊंचाई तक ले जाऊंगा-वी रांझा

प्रारंभिक विफलता दूर करना असली चुनौती, अपने संगीत को ऊंचाई तक ले जाऊंगा-वी रांझा

तेजस्व आहुजा उपाख्य वी रांझा दिल्ली के सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक हैं। वह अपने गाने को लेकर सुर्खियों में आए थे जो पूरे भारत में ट्रेंड कर रहा था।


हमारे इस इंटरव्यू में आज हम पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सितारे, पंजाबी गायक, गीतकार और कंपोजर वी रांझा से बात करने वाले है। उनका परिचय कुछ इस प्रकार है:
 तेजस्व आहुजा उपाख्य वी रांझा दिल्ली के सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक हैं। वह अपने गाने को लेकर सुर्खियों में आए थे जो पूरे भारत में ट्रेंड कर रहा था। उनका हिट गाना "26Da Thaath Baath" T-Series द्वारा जारी किया गया था, और निर्देशन ज्योत कालीराव ने किया था। इसमें सुप्रसिद्ध पंजाबी अभिनेत्री मोलिना सोढ़ी ने भी अभिनय किया है और इसे गीतकार सरपंच ने लिखा था। उन्होंने सुप्रसिद्ध रैपर शिकारी के साथ मिलकर एक और हिट ट्रैक (गीत) "Nache NonStop" भी गाया है जिसे जतिन अलावधी  द्वारा निर्मित किया गया था।  

इस इंटरव्यू में वी रांझा अपनी संगीत यात्रा, उनके संघर्षों और प्रभावों तथा भविष्य के प्रोजेक्ट्स के बारे में बात कर रहे हैं।

 

प्रश्न 1. आपके गानों पर एक बहुत ही अजीब सी छाप दिखती है। आपने शुरुआत कैसे की और साथ ही संगीत के पीछे की प्रेरणा के बारे में भी बताईये?

बहुत ही कम उम्र से ही मैं दुनिया भर के कलाकारों को सुनता था। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन मैं भी कलाकार बन जाऊंगा। यह केवल एक शौक के रूप में शुरू हुआ था। जब मैं कॉलेज में था, वहां पहले से ही अंडरग्राउंड रैप को लेकर जबरदस्त माहौल था। मुझे याद है, बोहेमिया ने भारत में हिप-हॉप शुरू किया था और लोग इसके लिए पागल हो रहे थे। इसलिए मैंने अंडरग्राउंड कलाकारों के लिए बीट्स बनाना शुरू कर दिया, जो उन दिनों जेबखर्चा बनाने का एक साधन था। जब लोगों ने मेरे काम की तारी? करना शुरू किया उससे मुझमें इसे कैरियर के रूप में अपनाने का आत्मविश्वास जागा।

 

2. अपने शुरुआती दिनों में एक अंडरग्राउंड कलाकार के रूप में आपको किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा?

देखिये, बात यह है कि जब तक आप सच में कुछ अच्छा या ब?ा काम नहीं करते तब तक लोग आपको भाव नहीं देते हैं। जिस पल आप एक स्टैंडर्ड सेट करने में सक्षम हो जाते हैं जहां आपका काम लोगों को प्रभावित करने लगता है तब लोग आपको एक कलाकार के नजरिये से पहचानने लगते हैं। मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती शुरुआती असफलताओं से पार पाने की थी। बहुत से गायक शुरूआती विफलता के बाद ही आशा खो देते हैं, मेरा उन्हें सुझाव है कि केवल और केवल अपने काम पर ध्यान लगाए रखो, और अपने आप को वर्तमान ट्रेंड और समय के हिसाब से अपडेट रखो और हाँ, हर हालत में हार न मानों, फोकस होकर लगे रहो। एक दिन आप निश्चित रूप से सफल होंगे।

 

26 Da Thaath Baath | V Ranjha Ft. Sarpanch | Latest Punjabi Song | T-Series Apna Punjab


 
3.  भारत में जब भी इंडी पॉप म्यूजिक की बात आती है तो पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री हमेशा से ट्रेंडसेटर रही है। आप पंजाबी गायकों की नई पीढ़ी में से आते हैं, हमें पंजाबी इंडस्ट्री के लेटेस्ट ट्रेंड्स के बारे में कुछ बताईये?

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह शुरू से ही लगातार फल फूल रही है। आज हमारे पास गायकों की एक पूरी की पूरी नई पीढ़ी के साथ-साथ नए श्रोता भी हैं। अब हमारा ध्यान ज्यादा से ज्यादा 'पैन इंडियन अपील' साथ कंटेंट बनाने पर है।

 

क्त4. इस क्षेत्र में आप किन किन लोगों से प्रभावित है मतलब आपके प्रेरणा स्त्रोतों के बारे में हमें बताईये?

 मैं शुरुआत से ही जैजी बी से बहुत प्रभावित रहा हूँ। मतलब जैजी बी बचपन से ही मेरे लिए एक प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, उनके अलावा ज़ाहिर है बोहेमिया, मिका और दिलजीत दोसांज भी मुझे बहुत प्रेरित करते हैं। ऐसा कह सकते हैं कि मुझे प्रेरित और प्रभावित करने वाले बहुत से अलग अलग लोग हैं।



 

5 . आपके फैंस भविष्य में आपसे क्या उम्मीद कर सकते हैं?

यह मेरे फैंस को हिला देगा। मेरा अगला गाना एक पार्टी सॉन्ग है जिसे मैं रैपर शिकारी के साथ कर रहा हूँ। उसके बाद मैं कुछ हिप हॉप गाने और एक रोमांटिक डुएट गाने की योजना बना रहा हूं। इसके साथ साथ मैं एक गाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ भी काम करने की सोच रहा हूँ। अब मैं अपने संगीत को एक अगले स्तर तक ले जाने के लिए उत्सुक और प्रयासरत हूँ।

Tags: