रजनीकांत को मिला दादा साहेब फालके एवोर्ड, मनोज बाजपेयी को दिया गया बेस्ट एक्टर का पुरस्कार

रजनीकांत को मिला दादा साहेब फालके एवोर्ड, मनोज बाजपेयी को दिया गया बेस्ट एक्टर का पुरस्कार

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को मिला बेस्ट फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 67वें समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्म जगत के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के एवोर्ड से सम्मानित किया गया था। फिल्म इंडस्ट्री में उनके 45 साल के योगदान के लिए रजनीकांत को दादा साहेब फालके एवोर्ड दिया गया था। रजनीकांत के अलावा मनोज बाजपेयी, धनुष और कंगना रनौत को भी सम्मानित किया गया था। 
मनोज बाजपेयी को फिल्म 'भोंसले' के लिए और धनुष को दक्षिण की फिल्म 'असुरन' में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया था। इसके अलावा कंगना रनौत को फिल्म मणिकर्णिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का एवोर्ड दिया गया था। सभी फिल्म स्टार्स को उपराष्ट्रपति वेकैया नायडू ने सम्मानित किया था। 
फिल्म कलाकारों के अलावा सुशांत सिंह राजपुत की फिल्म छिछोरे को बेस्ट हिन्दी फिल्म का पुसकार मिला था। इसके अलावा फिल्म को रजत कमल पुरस्कार भी दिया गया था। तेलुगू फिल्म की इसी केटेगरी में जर्सी जबकि तमिल फिल्म के तौर पर जर्सी को पसंद किया गया था। स्क्रिनप्ले का अवार्ड तासकांड फाइल्स को और सिंगर बी प्राक को 'तेरी मिट्टी' गाने के लिए रजत कमल पुरस्कार दिया गया था।
Tags: Bollywood