
मुंबई में क्रूज पर चल रही पार्टी पर एनसीबी ने मारा छापा, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता के पुत्र सहित 10 लोग हिरासत में
By Loktej
On
दिल्ली की एक कंपनी द्वारा आयोजित की गई थी क्रूज पार्टी, शिप में बैठने के लिए 80 हजार की रखी गई थी टिकट
सबसे बड़ी खबर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से आई है। जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को मुंबई में कॉर्डेला द इम्प्रेस नाम के एक क्रूज पर छापा मारा, इस क्रूज पर एक पार्टी चल रही थी। इस बारे में एनसीबी को निजी गुप्तचरों द्वारा सूचना मिली और उस सूचना के आधार पर उन्होंने क्रूज पर छापा मारा।
एनसीबी के अधिकारियों के छापेमारी की खबरों के आधार पर क्रूज पार्टी में प्रतिबंधित दवाएं मिलने से अधिकारी भी हैरान रह गए। एनसीबी के अधिकारियों द्वारा नशीला पदार्थ जब्त करने के साथ ही 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता का बेटा भी शामिल है। ट्वीट के मुताबिक, ''नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में एक क्रूज पार्टी पर छापेमारी के दौरान कम से कम 10 लोगों को हिरासत में लिया है।'' कहा जाता है कि एनसीबी टीम ने एक क्रूज पर एक ड्रग पार्टी पर छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित मादक पदार्थ जैसे हशीश, कोकीन और एमडी भी जब्त किए थे।
इन ड्रग्स पार्टी के आयोजक को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी का आयोजन दिल्ली की एक कंपनी Namascray Expereience ने किया था। इस पार्टी के टिकट की कीमत 80,000 रुपये रखी गई थी। पार्टी शनिवार से शूर होकर 4 अक्टूबर को मुंबई वापिस लौटने वाली थी। इसमें भी तो कई लोगों ने पार्टी में आने के लिए 82 हजार भी दिये थे, पर फिर भी उन्हें शिप पर आने का मौका नहीं मिला था।
Tags: Bollywood