
जानें शोले के गब्बर सिंह की अनोखी प्रेम कहानी, जब 14 साल की लड़की पर आ गया था अमजद खान का दिल
By Loktej
On
महज 51 साल की उम्र में हुआ था कई तरह की बीमारियों से ग्रसित होने के कारण निधन
बॉलीवुड के गब्बर सिंह यानी अमजद खान आज भी लोगों के बीच बेहतरीन विलेन के तौर पर मशहूर हैं। अमजद खान ने इंडस्ट्री में विलेन के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। अपने अभिनय और किरदारों से अमजद खान ने दर्शकों और इंडस्ट्री के दिलों पर हमेशा के लिए खुद को अमर कर दिया। बेशक अमजद खान इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और फिल्में आज भी दर्शकों की पसंदीदा हैं। अपने अभिनय से लोगों पर जादू बिखेरने वाले अमजद खान की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प है। अमजद खान को एक 14 साल की लड़की से प्यार हो गया था।
दरअसल, जब अमजद खान कॉलेज में पढ़ते थे तब वह शेहला के साथ खेलने जाते थे। शेहला उनकी पड़ोसी भी थी। इसी दौरान अमजद को शेहला से प्यार हो गया। अमजद ने जब शेहला से उसकी उम्र के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह 14 साल की है। यह सुनकर अमजद ने कहा, "तुम जल्दी बड़े हो जाओ, मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।"
अमजद खान को शेहला से शादी करने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी अमजद खान का शेहला के लिए प्यार खत्म नहीं हुआ। अमजद खान ने 1972 में शेहला से शादी की। एक इंटरव्यू के दौरान शेहला खान ने कहा, 'अमजद खान उनके घर शादी का प्रस्ताव लेकर आए थे और उसके परिवार ने उसे ठुकरा दिया था। क्योंकि वह उस समय बहुत छोटी थी। लेकिन फिर एक दिन दोनों परिवार राजी हो गए। इस जोड़े ने 1972 में शादी की और एक साल बाद 1973 में, दंपति का एक बेटा शादाब हुआ।
जब अमजद खान के बेटे शादाब का जन्म हुआ। वह दिन उनके लिए बेहद खास था। उसी दिन, अमजद खान दूसरी बार पिता बने और उसी दिन उन्हें उनकी सुपरहिट फिल्म शोले में गब्बर सिंह की भूमिका की पेशकश की गई। शेहला ने पति अमजद खान के बारे में कहा कि बेशक वह पर्दे पर नकारात्मक भूमिका निभाते थे, लेकिन असल जिंदगी में वह बहुत अच्छे और दयालु थे। वह एक अच्छे पति और पिता थे और वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते थे।
1986 में अमजद खान का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में अमजद खान गंभीर रूप से घायल हो गया। अभिनेता ने ठीक होने के लिए कई दवाएं लीं। जिससे उनका वजन भी काफी बढ़ गया था। वजन बढ़ने के कारण अमजद खान कई बीमारियों से ग्रसित थे। इसके चलते अमजद खान का महज 51 साल की उम्र में निधन हो गया।
Tags: Bollywood