टाइगर-दिशा ने तोड़ा कोविड-19 नियम, पुलिस ने की ये कार्रवाई और ट्वीट कर दिया संदेश

टाइगर-दिशा ने तोड़ा कोविड-19 नियम, पुलिस ने की ये कार्रवाई और ट्वीट कर दिया संदेश

दोपहर को 2 बजे घूमते दिखाई दिये दोनों, मुंबई पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज कर किया मजेदार ट्वीट

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रोफ और साथी कलाकार दिशा पटानी पर कोरोना वाइरस के नियमों का उल्लंघन करते हुये घूमने के आरोपसर एफ़आईआर दर्ज की गई है। दरअसल दोनों रात को 2 बजे के आसपास बांद्रा (वेस्ट) उपनगर के बेडस्टेंड इलाके में घूमते दिखाई दिये। पर जब पुलिस ने इन्हे इस समय बाहर होने का कारण पूछा तो वह योग्य कारण नहीं बता पाये। जिसके चलते पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 188 के तहत एफ़आईआर दर्ज की थी। हालांकि दोनों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 
बता दे की कोरोना के कारण महाराष्ट्र में सरकार ने 15 जून तक लोकडाउन जैसे ही कड़े नियंत्रण रखे है। दुकानों को भी सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक ही चालू रखने की अनुमति मिली है। ऐसे में दोनों जन दोपहर को 2 बजे के बाद घूमते हुये दिखाई दिये। टाइगर श्रोफ अभिनेता जेकी श्रोफ के पुत्र है और दिशा के साथ 'बागी 2' ओर 'बागी 3' में काम कर चुके है। दिशा इसके अलावा कुछ ही समय पहले सलमान खान के साथ 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिखाई दी थी। 
दोनो के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करने के बाद मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए दोनों के खिलाफ हुई एफ़आईआर की जानकारी दी थी। मुंबई पुलिस द्वारा किए इस ट्वीट को कई लोगों ने पसंद किया था और उसके ऊपर काफी मजेदार कमेंट्स भी आए थे। यहाँ देखिये मुंबई पुलिस द्वारा किया वह मजेदार ट्वीट :