विराट-अनुष्का ने दिलवाया मासूम बच्चे को 16 करोड़ का इंजेक्शन, फैंस का जीता दिल

विराट-अनुष्का ने दिलवाया मासूम बच्चे को 16 करोड़ का इंजेक्शन, फैंस का जीता दिल

SMA की बीमारी से पीड़ित नन्हें अयांश के लिए किया गया था कैम्पेन

भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने चैरिटी के कामों के लिए जाने जाते है। एक बार फिर के मासूम बालक की जान बचाने के लिए 16 करोड़ रुपए का दान एकत्र किया था। अयांश गुप्ता नाम का 6 साल का यह बालक SMA (स्पाइनल मस्कूलर एट्रोफी) नामक बीमारी से ग्रस्त है। जिसके इलाज के लिए 16 करोड़ रुपए के इंजेक्शन की जरूरत थी। जिसके चलते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक कैम्पेन शुरू किया था। 
बता दे कि अयांश के लिए फंड एकत्रित करने के लिए उनके पैरेंट्स ने Ayaansh Fights SMA नाम से एक ट्विटर अकाउंट बनाया था। जहां अयांश के इंजेक्शन के लिए जरूरी 16 करोड़ कि राशि एकत्रित होने के बाद उन्होंने सभी का खास तौर पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का धन्यवाद किया था।