फिर एक बार अपने डांस से नोरा ने मचाई इंटरनेट पर धमाल

फिर एक बार अपने डांस से नोरा ने मचाई इंटरनेट पर धमाल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में विशाल के गाने पर पैर थिरकाते आई नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा अपने डांस के कारण काफी प्रसिद्ध है। अपने डांस के कारण आए दिन नोरा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौरती रहती है। इसके अलावा अपने ग्लेमरस फोटो के चलते भी वह अपने प्रशंसको से तारीफ हासिल करती रहती है। अपने अलग स्टाइल और ग्लेमरस लुक के प्रसिद्ध नोरा ने कुछ ही समय पहले एक डांस वीडियो शेयर किया है। 
वीडियो में नोरा विशाल डाडलानी के गीत करीब पर जोरदार डांस करती हुई देखने मिल रही है। कुछ ही समय पहले रिलीज हुए इस गाने को गोल्डि बहल ने संगीत दिया है। इस गाने पर नोरा फतेही हुक स्टेप चैलेंज कर रही है। वीडियो के केपशन में नोरा ने इस गाने के हुक स्टेप को सिखाने के लिए रजीतदेव का धन्यवाद कर रही है। यहाँ देखिये नोरा का वह वीडियो जिसमें वह रजीतदेव के साथ डांस करते हुये नजर आ रही है।