मज़ाक के मूड में राम कपूर के इस वायरल होते वीडियो को देखें

मज़ाक के मूड में राम कपूर के इस  वायरल होते वीडियो को देखें

कोरोना वैक्सीन लगाने आए राम कपूर रोने लगे बच्चों की तरह, आसपास जमा हुये लोग

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच देशभर में हर राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि लोगों को कोरोना से संक्रमित होने से बचाने के लिए और कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जाए। ऐसे में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के कलाकारों और राजनीतिक नेताओं तक हर दिन कोई न कोई सोशल मीडिया पर खुद को टीके लगाए जाने की तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं। बॉलीवुड के अवाला तेलुगु सितारे भी वैक्सीन लेने में पीछे नहीं हैं। अब ऐसे में टीवी धारावाहिक वाले पीछे कहाँ रहने वाले थे। टीवी धारावाहिक ‘बड़े अच्छे लगते है’ सीरियल के स्टार और टीवी जगत में लोकप्रिय नाम राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। लेकिन राम कपूर को वैक्सीन लगते समय कुछ ऐसा हुआ जो अब जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसके मज़े ले रहे है। 
आपको बता दें कि हुआ ऐसा कि राम कपूर वैक्सीन लेने के दौरान मस्ती कर रहे हैं और वह वैक्सीन लगने से पहले किसी बच्चे की तरह जोर से रोना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो को अपने मोबाइल में कैद करने वाली उनकी पत्नी गौतमी कपूर राम को देखकर बहुत हँसती हैं और राम को चुप रहने के लिए कहती हैं। इस पर राम कहते हैं कि हंसना बंद करो और सही से वीडियो बनाओ। राम कपूर को रोता देख वहां कई लोग इकट्ठा हो जाते हैं। यह देखकर राम भी हँसने लगते हैं और मुस्कराते हुए कहते हैं- आप लोग यहाँ आ गए, अरे मैं तो मज़ाक कर रहा हूँ। राम को इस तरह रोते हुए देखना किसी नन्हे बच्चे की याद दिला देगा।
आपको बता दें कि लोग राम कपूर के इस फनी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को बनाने के पीछे का कारण भी बताया। वह लिखते हैं कि ये सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसलिए उन्हें थोड़ा हंसाना मुझे खुशी देता है। सभी फ्रंटलाइनरों को धन्यवाद। राम के इस वीडियो पर फैंस ने भी इसी तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने उन्हें नटखट कहा जबकि कुछ ने उनके फन को क्यूट कहा।
गौरतलब है कि टीवी सीरियलों के अलावा राम कपूर कई बॉलीवुड फिल्मों में देखे गए हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘थप्पड़’ और ‘बहुत हुआ सम्मान’ में देखा गया था। अब वह ‘द बिग बुल’ में शांतिलाल मेहता की भूमिका में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर लोगों को काफी आशा है। यहाँ देखिये राम कपूर का वह मजेदार वीडियो......
Tags: Bollywood