सूरत : प्रति दिन अल-अलग थीम पर सजाया जा रहा है मां अंबा का दरबार

सूरत : प्रति दिन अल-अलग थीम पर सजाया जा रहा है मां अंबा का दरबार

अंबिका निकेतन मंदिर में मां अंबा का नित नया श्रृंगार और सजावट की जा रही है

 नवरात्र के पावन पर्व पर पार्ले पॉइंट स्थित अंबिका निकेतन मंदिर में मां अंबा का नित नया श्रृंगार और सजावट की जा रही है। शुक्रवार को वृंदावन के फूलों का बंग्ला थीम पर माता रानी का श्रृंगार किया गया। संस्था के सहसचिव मोनू देवड़ा ने बताया कि लक्ष्मीनाथ सेवा समिति द्वारा कोविड की महामारी के दौरान लगातार 70 दिनों तक जरूरतमंद करीब साढ़े सत्रह लाख लोगों की भोजन सेवा कर पुण्य अर्जित किया था। जिसमें देवगमन कर चुके साथी उद्योगपति विकास मित्तल का सबसे बड़ा योगदान मिला था। संस्था द्वारा दो पक्षी चूगाघर का संचालन किया जा रहा है। हाल में ही उमरा श्मशान घाट पर पानी के कूलर की सेवा सुपुर्त की। सेवा के अन्य कार्य भी संस्था द्वारा कि जा रहे हैं। 

चार दिन और शिल्पकार अपनी कला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे


संस्था के ललित बजाज ने बताया कि बंगाल के प्रसिद्ध शिल्पकारों द्वारा माता रानी का श्रृंगार करवाया जा रहा है। जिसमें मां के भक्तों का भी आर्थिक- शारीरिक सहयोग मिल रहा है। माता रानी के दरबार में संस्था के महेश देवड़ा, गोविंद केजरीवाल, मनोज लोहिया, निशु पाटोदिया सेवा दे रहे हैं। नवरात्र में माता रानी के पांच श्रृंगार किए जा चुके हैं, चार दिन और शिल्पकार अपनी कला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। 

पूरी रात जागकर सजाते हैं मां का दरबार


अंबिकानिकेतन मंदिर की मुख्य सेविका चंद्रिकाबेन के मार्गदर्शन में बंगाल के शिल्पकार और लक्ष्मीनाथ सेवा समिति के कार्यकर्ता मां अंबा का नित नया शृंगार कर अलग-अलग थीम पर दरबार सजा रहे हैं। सेविका चंद्रिकाबेन ने बताया कि बंगाल के शिल्पकार और लक्ष्मीनाथ सेवा समिति के कार्यकर्ता एवं मां के भक्त पूरी रात जागकर प्रतिदिन नया श्रंगार और दरबार सजा रहे है। रात से सुबह चार बजे तक शिल्पकार हर रोज नई थीम पर दरबार को सजा रहे हैं। अब तक राज दरबारी, मोर मुकुट, अशोक वाटिका और वृंदावन के फूलों के बंगले की थीम पर माता रानी का श्रृंगार किये जा चुके हैं।
Tags: 0