सूरत : कतारगाम में 6 महीने तक आरएसएस को मुफ्त जमीन देने का यूथ कांग्रेस ने किया विरोध

सूरत : कतारगाम में 6 महीने तक आरएसएस को मुफ्त जमीन देने का यूथ कांग्रेस ने किया विरोध

कतारगाम पंपिंग स्टेशन की छह माह से नि:शुल्क भूमि आवंटन के विरोध में नगर निगम कार्यालय के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शहर भर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करता है। जिसको लेकर नगर निगम के कतारगाम पंपिंग स्टेशन के लिए भूमि आवंटन का विरोध किया गया है। सूरत कांग्रेस द्वारा सूरत नगर निगम कार्यालय के सामने सूत्रोच्चार के साथ विरोध दर्ज कराया गया । युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेस के पुर्व पार्षदों ने मनपा मुख्यालय के प्रवेश द्वार के सामने और स्थायी समिति अध्यक्ष कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। 

छह माह के लिए नि:शुल्क भूमि का आवंटन 


​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित खुले स्थान में बच्चों में संस्कार सिंचन के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कतारगाम पारस पंपिंग स्टेशन के पीछे निगम मेंआरएसएस द्वारा यह जमीन आवंटित करने की मांग की गई थी। जिसे देखते हुए स्थायी समिति में प्रस्ताव पारित कर भूमि का आवंटन किया गया है।

कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की झलक


सूरत शहर यूथ कांग्रेस ने आज नगर निगम में जाकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बच्चों में संस्कार डालने के लिए नि:शुल्क भूमि दी गई। कांग्रेस ने मांग की कि प्रस्ताव को निरस्त कर भूमि छह माह के लिए नि:शुल्क दी जाए। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। 
सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश सूर्यवंशी, पुर्व कांग्रेस पार्षद असलम सायकलवाला, प्रदिप सिंघव, प्रियंका, मेहलु देसाई सहित युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। 

Tags: