सूरत : सोशल मीडिया के जरिये प्रेमजाल में फंसकर युवक ने किया लड़की का दुष्कर्म

सूरत : सोशल मीडिया के जरिये प्रेमजाल में फंसकर युवक ने किया लड़की का दुष्कर्म

अगर आपके घर में भी बच्चें करते हैं सोशल मीडिया पर अजनबियों से बातें तो जरुरी हैं उनपर नजर रखना

आज के समय सोशल मीडिया हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है पर इसका उपयोग कितना और कैसे करना है इसपर विशेष ध्यान देने की जरुरत है. आज के समय बहुत से युवा सोशल मीडिया के जरिये गलत आदमी के संपर्क में आ जाते है और अपराधिक घटना सा शिकार हो जाते है. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहाँ एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिये वराछा की लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर पास की एम्ब्रोडरी फैक्ट्री में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात, व्हाट्सएप पर होने लगी बात

इस मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वराछा में रहने वाली 19 साल की लड़की दर्जी का काम करती है. पिछले 1 महीने से सोशल मीडिया के जरिए वह वराछा-लाभेश्वर स्थित बॉम्बे कॉलोनी निवासी आर्यन उर्फ महेश चौधरी (25) के संपर्क में आई थी। सोशल मीडिया पर दोनों ने अपने नंबर बदले और फिर दोनों व्हाट्सएप पर नियमित रूप से चैट भी कर रहे थे। आर्यन ने लड़की को प्रेम के जाल में फंसाया था।

बिना किसी को बताये मिलने गई लड़की, लड़के ने किया दुष्कर्म

इसी बीच बीते सोमवार को लड़की बिना किसी को बताए कहीं चली गई. आर्यन ने लड़की को बुलाकर उससे मिलने का लालच दिया। आर्यन उसे फैक्ट्री में ले गया जहां वह काम करता है। यहां उसने लड़की से जबरन दुष्कर्म किया और बाद में शाम के करीब लड़की को घर पर छोड़ गया। घटना की जानकारी जब बच्ची के माता-पिता को हुई तो पूरा मामला वराछा थाने पहुंच गया. पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी आर्यन उर्फ महेश चौधरी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने का प्रयास कर रही है।
Tags: