
सूरत : रोटी बनाने के मुद्दे पर हुई बहस में शराबी पति ने पत्नी का सर फोड़ा
By Loktej
On
शराब के नशे में इंसान क्या कुछ नहीं कर जाता। शराब के नशे में सामान्य सी बात पर भी इंसान कोई खौफनाक कदम उठा लेता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहाँ रोटी बनाने जैसे सामान्य से सवाल पर पत्नी से हुए झगड़े के दौरान शराबी पति ने पत्नी के सिर पर तावे से वार किया और उसकी उंगली भी मड़ोड़ दी।
जानकारी के अनुसार पालनपुर जकातनाका संत तुकाराम सोसाईटी की रहने वाली 40 वर्षीय दीपालीबेन निंबोलकर को शनिवार की रात खून से लथपथ हालत में पति देवीदास की पिटाई की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि शनिवार की रात उसका पति नशे में था। रोटी बनाने के मुद्दे पर हुई बहस में पति ने सर पर तवे से वार किया। इससे सिर में 13 टांके आये और बाएं हाथ की उंगलियां टूट गई।
Tags: