सूरत : जिन जुड़वाँ बच्चों को सिविल में छोड़कर 24 घंटे बाद लौटी थी माँ, उन दोनों बच्चों की हुई मौत

सूरत : जिन जुड़वाँ बच्चों को सिविल में छोड़कर 24 घंटे बाद लौटी थी माँ, उन दोनों बच्चों की हुई मौत

जन्म के समय कम वजन के बाद दोनों बच्चों का इलाज चल रहा था, रविवार को बच्चे की हुई थी मौत अब बच्ची ने भी दुनिया को कहा अलविदा

शहर के सिविल अस्पताल में कुछ दिनों पहले अडाजन की एक महिला द्वारा जुड़वां बच्चे को जन्म देने के बाद उन्हें अस्पताल में छोड़कर चले जाने वाली घटना में अब नई और दुखद जानकारी सामने आई है। बच्चों को छोड़कर माँ के कहीं चले जाने से अस्पताल में हडकंप मच गया था। हालांकि अगले दिन महिला वापस आ गयी थी। 
आपको बता दें कि इन जुड़वाँ बच्चों में से रविवार शाम को इलाज के दौरान एक बच्चे की मृत्यु हो गई। अब सामने आई जानकारी के अनुसार दुसरी बच्ची ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जन्म के समय कम वजन होने से डॉक्टर्स के देखरेख में इलाज के लिए रखे गये दोनों बच्चों के एक के बाद एक हुई मौत से पूरा अस्पताल प्रशासन दुखी है। फिलहाल अस्पताल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस इस मामले में अपनी कार्यवाही कर रही है।
बता दें कि अडाजन के हरिचंपा के पास एक झुग्गी में रहने वाली 35 वर्षीय रेनू महेश वांज़ारा ने रात 15 की रात को सिविल अस्पताल में प्रसूति के बाद दो बच्चों को जन्म दिया था। बाद में 16वीं की सुबह महिला दोनों बच्चों को छोड़ कर अचानक गायब हो गई। वार्ड डॉक्टर ने सिविल पुलिस चौकी की पुलिस को सूचित किया। बाद में, महिला अगले दिन खुद बा खुद वापस आ गई। पूछताछ करने पर महिला ने कहा कि वह घर जा रही थी और रास्ते में आये पे&यूज़ शौचालय में स्नान करने चली गई। बाद में वह पास के एक बंद दुकान के सामने सो गई थी।
Tags: