सूरत : 181 महिला हेल्पलाइन बारडोली ने असहाय महिला को दिलाया आश्रय

सूरत  :  181 महिला हेल्पलाइन बारडोली ने असहाय महिला को दिलाया आश्रय

महिला गैर गुजराती और मानसिक रुप से अस्थिर भी है

सूरत ओलपाड में एक जागरूक नागरिक ने 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर बताया कि उसे एक अज्ञात महिला मिली। यह जानकारी होते ही बारडोली स्थित अभयम रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और एक अज्ञात महिला के साथ बातचीत करने पर पता चला कि महिला गैर गुजराती है और मानसिक रुप से अस्थिर भी है। जिससे अभयम टीम ने महिला को सूरत स्थित वृद्धाश्रम में आश्रय दिलाया। 
मिली जानकारी के अनुसार महिला की उम्र करीब ४० साल थी। वह कमजोर प्रतीत हो रही थी,उससे सांत्वना देकर पूछताछ की तो  उसने सिर्फ अपना नाम एमपी ( मध्य प्रदेश) की भाषा में दिया। इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं दे सकी। महिला के अकेली होने के कारण वह सुरक्षित रहे इसके लिए ओल्ड एज होम सूरत में आश्रय दिया गया। इस महिला के बारे में किसी को जानकारी मिले तो वह अभयम से संपर्क करे।  
Tags: 0

Related Posts