सूरत : इफ्तार पार्टी में धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक नेता रहे मौजूद

सूरत : इफ्तार पार्टी में धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक नेता रहे मौजूद

गुजरात कोमी एकता सेवा समिति द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी

गुजरात कौमी एकता सेवा समिति की ओर से सूरत में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज को एकता का संदेश दिया गया। इस इफ्तार पार्टी में सभी धर्मों के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक नेताओं ने भाग लिया। 
गुजरात कौमी एकता सेवा समिति ने रमजान के चालू महीने के दौरान सूरत के वरियावी बाजार में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस इफ्तार पार्टी में सांप्रदायिक एकता का संदेश दिया गया। इफ्तार पार्टी में सभी धर्मों के लोगों के साथ-साथ सभी धर्मों के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक नेताओं ने भाग लिया और सभी ने मिलकर इस इफ्तार पार्टी को सेलिब्रेट किया। मंच से सामूहिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इफ्तार पार्टी में पारसी समाज, ईसाई समाज और हिंदू समाज सहित विभिन्न समुदायों के नेता और लोग शामिल हुए।
इफ्तार पार्टी में मौजूद फादर ने बताया कि इफ्तार पार्टी सभी धर्मों के नेताओं के साथ हुई। यहीं से साम्प्रदायिक एकता और भाईचारे का संदेश जाता है। यह एक बहुत ही अच्छी बात है। तभी राष्ट्र निर्माण हो सकता है। साथ ही उन्होंने सभी मुस्लिम समुदाय को रमजान के मौके पर बधाई दी और सभी को एकता का संदेश दिया।
Tags: