
सूरत : सोसायटी के गेट पर बैठी महिला के उपर गिरा स्लैब, 30 से ज्यादा टांके लगाने पड़े
By Loktej
On
पाल क्षेत्र में श्रुति हाइट्स इमारत में महिला घायल हो गई
छाया में आराम से बैठी महिला पर स्लेब का मलबा गिरा
सूरत के पाल इलाके में श्रुति हाइट्स नामक सोसायटी के गेट पर बैठी एक महिला के उपर अचानक स्लैब गिरने से घायल हो गयी। कुछ समझ पाने से पहले ही सिर के बल गिर जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई पास में बैठी अन्य महिला बचाव के लिए भागी। महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया सिर और शरीर पर 30 से अधिक टांके लगाने पडे । पूरी त्रासदी के दृश्य सीसीटीवी में कैद हो गए।
दोपहर के समय महिला श्रुति हाइट्स अपार्टमेंट के गेट के पास एक कुर्सी पर आराम से बैठी थी। उस समय सोसायटी के गेट के पास एक अन्य महिला भी बैठी थी। इससे पहले कि कुर्सी पर बैठी महिला कुछ समझ पाती, स्लैब के गोले उसके ऊपर गिर पड़े। महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। महिला एक कुर्सी पर बैठी थी। अचानक कुर्सी पर उपर से स्लैब की पपड़ी गिर गई। बगल में बैठी महिला भी हैरत से घायल महिला की ओर दौड़ी और चिल्लाने लगी। स्लैब का हिस्सा महिला पर गिरा तो जोरदार धमाका हुआ। इस पर आसपास के लोग महिला की ओर दौड़ पड़े, सुरक्षागार्ड भी पास में ही बैठे थे। वह तुरंत प्रभाव से सुरक्षा कार्यालय से बाहर निकले और महिलाओं के उपर गिरा मलबा हटाया। महिला को अन्य लोगों ने भी मलबे के निचे से निकालने में मदद की थी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जिसमें 30 से अधिक टांके लगाने पड़े।
Tags: