सूरत : पांच सौ का नकली नोट न लेने पर ड्राइवर की गुंडागर्दी, पेट्रोल पंप कर्मी को पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

सूरत : पांच सौ का नकली नोट न लेने पर ड्राइवर की गुंडागर्दी, पेट्रोल पंप कर्मी को पीटा,  घटना सीसीटीवी में कैद

शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है

शहर  में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जिसमें असामाजिक तत्व सार्वजनिक रूप से दादागिरी करने के साथ मारपीट करने के अनेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  जिसमें असामाजिक तत्व  पेट्रोल पंप पर पांच सौ का एक नकली नोट लेकर पेट्रोल भराने जाता है।  जैसे ही कर्मचारी नकली नोटों को पहचानता है, कर्मचारी नकली नोट लौटाता है, जिससे उस असामाजिक तत्व आक्रोशित हो जाता है और अपने साथियों के साथ मिलकर कर्मचारी को पीटिता है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सूरत शहर में लंबे समय से असामाजिक तत्वों की दादागिरी आये दिन देखने को मिलती है। हालांकि इस तरह की घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसमें एक और असामाजिक तत्व सामने आ रहा है। सूरत के पांडेसरा इलाके में  पेट्रोल पंप पर एक शख्स अपनी गाड़ी लेकर पेट्रोल पंप पेट्रोल भराने गया, जहां वाहन चालक ने पेट्रोलपंप कर्मचारी को पांच सौ का एक नोट दिया। लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारी ने रुपये हाथ में लेते ही नकली अथवा गलत नोट होने की बात कहकर नोट वापस कर दिया। 
इससे असामाजिक तत्व भड़क गया और उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर  पेट्रोल पंप कर्मचारी की पिटाई कर दी। हालांकि कर्मचारी की पिटाई की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस शख्स ने एक तो नकली नोट दिया और जब  कर्मचारी ने लौटाया तो उसका झगड़ा हो गया और उसने कर्मचारी की पिटाई कर दी। घटना से पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों में थोड़ी देर के लिए दहशत फैल गई। हालांकि घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच  तेज कर दिया है।, 
Tags: