सूरत : सहारा दरवाजा गरनाले पर सभी गर्डर फिट हो गए, डेढ महिने में ब्रिज शुरू हो जायेगा

सूरत : सहारा दरवाजा गरनाले पर सभी गर्डर फिट हो गए, डेढ महिने में ब्रिज शुरू हो जायेगा

अब स्लेब भरने के लिए प्लेट और स्टील बिछाने का काम होगा, शहरवासियों को जल्द यातायात समस्या से छुटकारा मिलेगा

सहारा दरवाजा गरनाले के उपर रेलवे ओवरब्रिज के लिए अब 80 प्रतिशत से अधिक काम पुर्ण हो गया
सहारा दरवाजा रेलवे ओवरब्रिज के लगातार चार दिनों तक दो-दो घंटे का पश्चिम रेलवे द्वारा ब्लोक दिया था। इस दौरान नगर निगम और रेलवे विभाग के अधिकारियों की निकरानी और मार्गदर्शन में गर्डर चढाने काम सफलतापुर्वक बिना किसी बाधा के पुर्ण कर लिया गया है। अब स्लेब भरने के लिए प्लेट और स्टील सेफरींग का काम किया जायेगा। आगामी डेढ महिने के दौरान सहारा दरवाजा पर रेलवे ओवर ब्रिज शुरू करने की नगर निगम ने योजना बना ली है।
पश्चिम रेलवे  की ओर से चार दिन के लिए हर रोज दो-दो घंटे का ब्लॉक दिया गया था। सोमवार से गुरूवार तक हररोज दोपहर ढाई से साढ़े चार बजे तक दो घंटे के ब्लोक में 9 गर्डर नियत समय में चढाए गए। सभी गर्डरों को एक साथ ब्रसिंग फिट‌िंग का कम सफलतापुर्वक बिना किसी रूकावट और बाधा के पुर्ण किया गया। 
सहारा दरवाराजा पर यातायात समस्या का निराकरण हेतू नगर निगम ने मल्टीलेयर रेलवे फ्लाय ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इस ब्रिज के पुर्ण होने से यातायात समस्या के संचालन में आसानी होगी। रेलवे पुलिया नंबर 445 सूरत के सहारा दरवाजा जंक्शन पर रेलवे ओवरब्रिज फ्लाईओवर पुल का काम अंतिम चरण में है।  सोमवार से गुरूवार के दौरान 9 गर्डर लगाए गए। प्रत्येक गर्डर का वजन करीब 30 टन है इसके लिए आवश्यक क्रेन-गर्डर सहित साइट पर व्यवस्था की गई। सूरत महानगरपालिका के एडिशनस सिटी इंजिनियर अक्षय पंडया और ब्रिज विभाग के इंजिनियर अमित देसाई ने जानकारी देते हुए कहा कि  सफलतापुर्वक सभी 9  गर्डर ब्लोक के समय के दौरान चढाए गए जिससे पश्चिम रेलवे के अधिकारीयों पर सूरत महानगरपालिका के कार्य को निर्धारित समय में बिना किसी रूकावट के पुर्ण होता देख प्रभावित हुए। आगामी दिनों के दौरान गर्डर पर स्लेब भरने के लिए प्लेट और स्टील बिछाने का काम किया जायेगा। आगमी डेढ महिनों के दौरान ब्रिज का काम जल्द से जल्द पुरा करने का प्रयास किया जायेगा। शहरवासियों को जल्द ही सहारा दरवाजा पर यातायात समस्या से छुटकारा मिलेगा।  



Tags: