सूरत : विवाहित प्रेमिका की बहन पर पहले गोली चलाई और फिर खुद ही अस्पताल ले गया!

सूरत : विवाहित प्रेमिका की बहन पर पहले गोली चलाई और फिर खुद ही अस्पताल ले गया!

क्राइम ब्रांच द्वारा बड़ी बहन के प्रेमी आरोपी को हिरासत में लिया गया, कारतूस और रिवॉल्वर भी बरामद किए गए

उधना के साई समर्पण इलाके में शनिवार शाम को फायरिंग की घटना ने लोगों में दहशत मचा दी थी। साई समर्पण में रहने वाली एक परिणित महिला के घर पर आई बहन पर परिणित बहन के प्रेमी ने गोली चलाई थी। यही नहीं गोली मारने के बाद खुद ही वह उसे अस्पताल भी ले गया था। पूरे मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी दौड़ने लगी थी। अंत में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, उढ़ाना के जीवन विकास स्कूल के समीप स्थित साई समर्पण सोसायटी के गेट नंबर 1 के पास शनिवार को शाम 6 बजे के करीब फायरिंग की घटना हुई थी। जिसमें पायल जितेंद्रभाई राठौड़ (23 साल) को बाएँ पैर में जांघ में गोली लगी थी। घटना के चलते पूरे इलाके में हलचल मच गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही उधना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई थी। 
सूत्रों से मिली अतिरिक्त जानकारी के अनुसार, पुणागाम में रहने वाली पायल उधना में रहने वाली अपनी बहन अंजलि के घर गई थी, वहाँ अंजलि के प्रेमी अफ़रोज शेख ने अंजलि और उसके प्यार के बीच में दीवाल बन रही पायल पर हमला कर दिया था। हालांकि बाद में खुद अफ़रोज ने ही उसे सिविल भी पहुंचाया था। फिलहाल पायल को अधिक इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर होने की जानकारी सामने आई है। पायल पर हमला करने वाले आरोपी अफ़रोज को भी क्राइम ब्रांच ने रिवॉल्वर और कारतूस के साथ हिरासत में ले लिया है।
Tags: Gujarat