सूरत : विवाहिता के साथ ननंद करती थी गन्दा काम, ससुराल वालों से की शिकायत तो कुछ और ही डिमांड करने लगते!

11 महीने मायके में रहने के बाद सलमा ने लिखवाई पुलिस में शिकायत

सूरत के लिंबायत इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। लिंबायत में एक संयुक्त परिवार में ब्याह कर आई 24 वर्षीय युवती के साथ शादी के 2 महीने बाद उसकी ननंद ने पुरुष की तरह ही उसके साथ दुष्कृत्य किया था। इस बारे में जब युवती ने अपने ससुराल वालों से बात की तो उन्होंने उल्टा उसे ही आड़े हाथ लेते हुये उससे दहेज की मांग की थी। ससुराल वालों ने कहा कि ननंद पर कोई पुरुष की आत्मा हावी हो जाती है और इसके बाद वह ऐसा करती है। उनका घर अभी काफी छोटा है, यदि कोई शिकायत है तो वह अपने ससुराल से 3 लाख रुपये ले आए तो दोनों को अलग रहने की व्यवस्था कर देंगे।
पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सूरत के लिंबायत इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय सलमा (बदला हुआ नाम) की शादी घर के करीब में रहने वाले आकीब के साथ हुई थी। शादी के बाद सलमा आओने पति, तीन देवर, सास, ससुर और दो ननंद और उनके बच्चों सहित संयुक्त परिवार में रहने के लिए चली गई। शादी के करीब एक हफ्ते बाद ही परिणीता की ननंद तहसीन ने उसे ज़ोर से पकड़कर उसे किस किया और उसके साथ छेड़खानी करने लगी। इसकी शिकायत उसने अपने पति और सास से भी की थी। पर दोनों ने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। 
घटना के दो महीने के बाद रमजान के महीने में उसकी सास और ससुर बनारस गए थे। रमजान होने के नाते महिला के पति और देवर भी नमाज पढ़ने गए थे। इसी दौरान उसकी ननंद उसके पास आई और उसे पकड़ कर रम में ले गई और उसके साथ दुष्कृत्य किया था। इस दौरान तहसीन पूरी तरह से मर्दों की तरह बर्ताव कर रही थी। सलमा ने उसे खुद से दूर करने की कोशिश की तो उसने उसे जान से मार देने की धमकी दी थी। उसने यह बात अपनी बड़ी ननंद को कहीं तो उसने बताया कि तहसीन के ऊपर किसी पुरुष कि आत्मा हावी होती है। यदि यह बात उसने किसी को बताई तो वह उसे तलाक दे देंगे।
दो दिनों के बाद तहसीन ने फिर एक बार अपनी भाभी के साथ दुष्कृत्य किया। इसके चलते सलमा ने इसकी शिकायत ससुराल के अन्य लोगों को भी की। जिस पर उन्होंने उसे अपने मायके से तीन लाख रुपये लाने पर उसे और उसके पति को अलग से रखने की व्यवस्था करने की बात की थी। हालांकि सलमा अपने घर से पैसे नहीं ला सकी थी। जिसके चलते पिछली 16 मई को ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। पिछले 11 महीने से अपने मायके में रहने के बावजूद सलमा को उसके ससुराल वालों ने नहीं बुलाया, जिसके चलते सलमा ने अपनी ननंद के खिलाफ दुष्कर्म की और अपने पति, सास और नंदोई के खिलाफ शारीरिक तथा मानसिक प्रताड़ना देने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
Tags: Gujarat

Related Posts