सूरत : कोरोनाकाल समाप्त होने पर दो साल बाद नगर पालिका के बगीचे का समय बदला

सूरत : कोरोनाकाल समाप्त होने पर दो साल बाद नगर पालिका के बगीचे का समय बदला

पहले की तरह नगर निगम उद्यान सुबह 6 से 12 बजे और दोपहर 3 से रात 11 बजे तक खुला रहेगा पूरा समय बिताने लोगों को राहत मिली

सुबह 6 से 12 बजे और दोपहर 3 से  रात 11 बजे तक खुला रहेगा, यह उद्यान लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ लोगों के मनोरंजन के लिए भी उपयोगी होगा
सूरत में कोरोना संक्रमण के प्रवेश के बाद कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे। कोरोनाकाल के दौरान शहर के उद्यानों में लगा प्रतिबंध अब दो साल बाद हटाया गया। नगर पालिका के उद्यान कोरोना काल में पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे, जिसके बाद कम जैसे जैसे संक्रमण कम होता गया वैसे राज्य सरकार की गाईडलाईन के अनुसार  बागों को कम समय के लिए खोला गया था। अब जबकि कोरोना लगभग संपुर्ण रुप से समाप्त हो गया है, पहले की तरह नगर निगम के बगीचे में लोगों को पूरा समय बिता रहेने के लिए राहत मिलेगी।  लोग अब सुबह 6 से 12 बजे और दोपहर 3 से 11 बजे तक गार्डन में प्रवेश कर सकेंगे।
दो साल पहले आज ही के दिन सूरत में कोरोना की वजह से लॉकडाउन लागु किया था। जिससे नगर निगम के बाग में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।  सूरत महानगरपालिका संचालित उद्यानों में  स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए उपयोग करने जा रहे लोगों पर प्रवेश प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि कोरोना का केस कम होने पर नगर पालिका ने बाग तो शुरू किया लेकिन बगीचे में प्रवेश के लिए कड़े नियमों के साथ प्रवेश का समय भी कम किया था। 
कोरोना का केस कम होने के बाद नगर पालिका के उद्यानों में सुबह छह बजे से रात दस बजे तक प्रवेश कराया गया। जब समय शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक का था। लोगों से इस दौरान अधिक इकट्ठा न होने का भी आग्रह किया गया। लेकिन पिछले कुछ दिनों में सूरत में कोरोना के मामले जीरो हो गए हैं या एक-दो मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए लगता है कि सूरत में लगभग कोरोना ने विदाई ले ली है, इसलिए आज से फिर से सूरत के गार्डन का समय सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे से रात 11:00 बजे तक कर दिया गया है। नगर पालिका के कोरोना से अनाधिकारिक प्रस्थान से यह उद्यान लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ लोगों के मनोरंजन के लिए भी उपयोगी होगा। 
Tags: