
सूरत : आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पानी का बिल हटाने के लिए किया आंदोलन, जमा हुई विशाल जनमेदनी
By Loktej
On
पानी बिल बंद करने के नारे के साथ आप के कार्यकर्ताओं ने सुदामा चौक के करीब उग्र विरोध प्रदर्शन
सूरत शहर में आम आदमी पार्टी द्वारा विपक्ष में आने के बाद से ही शासक पक्ष के खिलाफ वह जनता के विभिन्न प्रश्नों को लेकर खड़ी रहती है। ऐसे में फिर एक बार सत्ता पक्ष और तंत्र के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पानी के मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शित कर रहे है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मोटा वराच्छा के सुदामा चोक के नजदीक ही उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया था। विरोध के दौरान विभिन्न बैनर द्वारा आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपना रोष व्यक्त किया था।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान आसपास की सोसायटी के प्रमुख भी मौजूद रहे थे। आप के कार्यकर्ताओं ने पानी बिल बंद करो, जनता को लूटना बंद करो जैसे बैनर लेकर भाजपा के खिलाफ विरोध किया था। बता दे कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा इसके पहले प्रभातफेरी के स्वरूप में तिरंगा रेली निकाली गई थी। ऐसे में एक बार फिर इस तरह के उग्र प्रदर्शन द्वारा भाजपा का विरोध करना और उसमे भारी संख्या में लोगों का शामिल होना भाजपा के लिए चिंता का विषय बन गया है।
Related Posts
