सूरत : शहर भारतीय जनता पार्टी ने मनाया जीत का जश्न, पटाखे फोडकर मिठाइया खिलाई

सूरत :  शहर भारतीय जनता पार्टी ने मनाया जीत का जश्न, पटाखे फोडकर मिठाइया खिलाई

चार राज्यों में भाजपा की भव्य जीत के बाद सूरत शहर भारतीय जनता पार्टी ने मनाया जीत का जश्न मनाया

सूरत शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलम कार्यालयर पर चार राज्यों की जीत का जश्न मनाया 
भाजपा के चार राज्यों के चुनाव जीतने के साथ ही देश भर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। सबसे बड़ा आकर्षण उत्तर प्रदेश चुनाव रहा। जिसमें कई चुनौतियों के बीच सपा और भाजपा के बीच टकराव था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल पूरे करने के बाद योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उनकी खुशी के लिए आज बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कमलम में एकत्रित हुए। कमलम में उन्होंने पटाखे फोडकर और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। 
सूरत के टेक्सटाईल मार्केट क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता जित का जश्न मनाते हुए
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में बीजेपी ने भारी जीत हासिल की है। चारों राज्यों में कांग्रेस का सफाया हो गया है। देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं के पास अपनी पार्टी की जीत का जश्न मनाने का एक और मौका मिला है। भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष का दल, विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे और जीत का जश्न मनाया। 
सूरत भाजपा के नगर अध्यक्ष निरंजन जंजमेरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से काम कर रही है। लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। इसके लिए बार-बार भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनादेश मिलता रहा है। उत्तर प्रदेश में मोदी और योगी की जोड़ी काफी लोकप्रिय है। इस वजह से जनता सपा और कांग्रेस का सफाया कर दिया है। देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं और गरीब व मध्यम वर्ग को राशन वितरण के चलते मतदाताओं ने आज भाजपा को चुना है।

Tags: