सूरत : महानगर पालिका द्वारा सभी जोन में सुमन हाईस्कूल शुरू करने का प्रस्ताव

सूरत महानगरपालिका द्वारा प्राथमिक स्कूलों के बाद सभी जोन में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान की जायेगी

समग्र देश में सूरत महानगरपालिका एक मात्र ऐसा नगर निगम है जो सात भाषाओं में शिक्षा प्रदान करता है
सूरत नगर निगम में प्रबंधित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति  8वीं पास करने के बाद अगर गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को माध्यमिक शिक्षा में परेशानी न हो इसके लिए सूमन माध्यम की स्कूल शुरू की गयी है। शहर के सभी जोन में अंग्रेजी माध्यम की भी स्कूल आगामी शिक्षा सत्र से शुरू करने का प्रस्ताव आज की स्थायी समिति में पारित किया गया। 
स्थायी समिति के अध्यक्ष परेश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि सूरत शहर महानगरपालिका की जिम्मेदारी न होने के बावजुद गुजराती, मराठी, हिन्दी माध्यम की सुमन हाईस्कूल शुरू करने के बाद अब अंग्रेजी माध्यम की स्कूल भी शुरू करने का प्रस्ताव आज पारित किया गया। 
वर्तमान में नगर पालिका का विद्यालय भवन माध्यमिक शिक्षा के लिए भरा हुआ है, ऐसे में नगर पालिका के सभी अंचलों में अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ अन्य माध्यमों से शिक्षा प्रदान करने की कवायद शुरू कर दी गई है। महानगरपालिका ने सभी जोनों में अंग्रेजी माध्यम के सुमन स्कूल शुरू करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए सरकार के साथ पत्र व्यवहार करने के लिए स्थायी समिति को एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।
ज्ञातव्य हो की सूरत महानगरपालिका देश में एक मात्र ऐसा नगर निगम है जो सात भाषाओं में शिक्षा प्रदान करता है। प्राथमिक शिक्षा के साथ माध्यमिक और उच्चत्तर माध्यमिक तक सूरत नगर निगम ‌शिक्षा प्रदान करता है। 
इसके अलावा आज की स्थायी स‌मिति की बैठक में शहर के अलग अलग क्षेत्र में तीन अस्पताल के लिए जमीन आवंटित करने का निर्णय लिया गया। इन तीनों अस्पतालों को महानगरपालिका द्वारा जमीन आवंटित करने बदले मेनेजिंग कमिटी में पांच सदस्यों की नियुक्ती करने की शर्त कि गयी है। महापौर, मनपा आयुक्त, शासक पक्ष नेता, स्थायी समिति अध्यक्ष और स्थायी समिति अध्यक्ष का समावेश किया है। 

Tags: