सूरत : 17 साल की नाबालिग लड़की 14 साल के लड़के को भगा ले गई, दुष्कर्म का मामला लड़के पर दर्ज

सूरत : 17 साल की नाबालिग लड़की 14 साल के लड़के को भगा ले गई, दुष्कर्म का मामला लड़के पर दर्ज

वैलेंटाइन डे के अगले दिन घर से गायब हुई लड़की, अपहरण की शिकायत करने पर सामने आया मामला

सूरत के वराछा के पाटीचाल विस्तार में रहने वाले श्रमजीवी की एक 17 साल की नाबालिक लड़की वैलेंटाइन दिन के अगले दिन से ही गायब हो गई। काफी जाँच पड़ताल के बाद भी जब लड़की का कोई अतापता नहीं मिला तो परिवार ने पुलिस में अपहरण की शिकयात दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक 14 साल के बच्चे से पूछताछ की। इसमें पता चला कि घर से गायब हुई लड़की ने लड़के को भगाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कर मामले में आगे की जाँच शुरू की।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वराछा क्षेत्र में रहने वाले एक श्रमजीवी परिवार के दो बच्चों में से छोटी बेटी चांदनी 15 फरवरी को घर से गायब हो गई थी। जिस समय लड़की घर से गायब हुई उस समय घर पर कोई नहीं था। घर आकर घर वालों ने बच्ची को खोजा पर बच्ची कही भी नहीं मिली। 18 तारीख को परिवार ने पुलिस में लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जाँच शुरू की तब पुलिस को लड़की के द्वारा फूटपाथ पर रहने वाले युवक को भागने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात सामने आई। पुलिस ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की।
Tags: