सूरत : लिंबायत क्षेत्र में सरकारी कॉलेज की मंजूरी से स्थानिकों में उत्साह का माहौल

सूरत : लिंबायत क्षेत्र में सरकारी कॉलेज की मंजूरी से स्थानिकों में उत्साह का माहौल

सूरत के परप्रांतिय बाहुल लिंबायत क्षेत्र में सरकारी कॉलेज की बरसो पुरानी मांग को आज राज्य के बजट में स्वीकृति मिल गयी

लिंबायत क्षेत्र के लिए स्नातक स्तर की सरकारी कॉलेज की मांग को मान्य रखा जाने पर इस क्षेत्र के लोगों मे उत्साह का माहौल देखा गया
सूरत के लिंबायत क्षेत्र में कॉलेज शुरू कराने के लिए  बजट सत्र से पूर्व लिंबायत के विधायक एवं स्थानिय पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री, शिक्षामंत्री और गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर.पा‌टिल के समक्ष गांधीनगर जाकर पेशकश की थी। गुजरात विधानसभा के बजट में लिंबायत क्षेत्र के लिए स्नातक स्तर की सरकारी कॉलेज की मांग को मान्य रखा जाने पर इस क्षेत्र के लोगों मे उत्साह का माहौल देखा गया।
गुजरात विधानसभा में वित्तमंत्री कनुभाई देसाई द्वारा आगामी वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया गया। इस बजट में वित्तमंत्री ने राज्य में 6 नयी सरकारी कॉलेज शुरू करने की घोषणा की थी। जिसमें  सूरत शहर के लिंबायत और वराछा क्षेत्र के अलावा राजकोट के जसदण, अमरोली के बगसरा, भावनगर के पालीताणा और महीसागर जिले के संतरामपुर में नयी कॉलेज शुरू की जायेगी। 
सूरत शहर के अन्य सभी जोन में कॉलेज है एक मात्र लिंबायत जोन क्षेत्र में ही कॉलज नही है। परप्रांतिय बहुल लिंबायत क्षेत्र में कॉलेज शुरू कराने के लिए स्थानिय लोगों ने विधायक के समक्ष मांग की थी। विधायक संगीताबेन पाटिल ने सांसद एवं गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर.पाटिल के माध्यम से मुख्यमंत्री भुपेन्द्रभाई पटेल, शिक्षामंत्री जीतुभाई वाघाणी और वित्तमंत्री कनुभाई देसाई से मिलकर उन्हे लिंबायत क्षेत्र की परिस्थिति से अवगत किया था। लिंबायत क्षेत्र का छात्र कक्षा 12 पास होता है तो उसे अपने निवासस्थान से दस से पंद्रह किलोमीटर दुर अठवागेट तक स्नानतक का अभ्यास करने जाना पडता है। परप्रांतिय और श्रमिक बहुल इस क्षेत्र की ज्यादातर छात्रांए कक्षा 12 के बाद कॉलेज की सुविधा नजदीक में उपलब्ध न होने के कारण स्नातक स्तर का अभ्यास छोड देते है। ‌आज के बजट में लिंबायत क्षेत्र के लिए सरकारी कॉलेज को मंजुरी मिलने पर इस क्षेत्र के छात्रों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आनंद व्यक्त किया।  
निलगीरी सर्कल पर लिंबायत विधानसभा के विधायक संगीताबेन पाटिल के कार्यालय के सामने एकत्रित होकर पटाखे फोडकर मीठाई बांटी
लिंबायत क्षेत्र में जल्द ही सरकारी कॉलेज शुरू होने की खुशी में वोर्ड नं. 25 लिंबायत-उधनायार्ड के कार्यकर्ताओं ने निलगीरी सर्कल पर लिंबायत विधानसभा के विधायक संगीताबेन पाटिल के कार्यालय के सामने एकत्रित होकर पटाखे फोडकर मीठाई बांटी। इस अवसर पर लिंबायत क्षेत्र के पार्षद एवं सूरत महानगरपालिका में शासक पक्ष नेता अमितसिंह राजुपत ने पार्षदों, कार्यकर्ताओं  के साथ मुंह मीठाकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।  छात्रों, अभिभावको, गटर समिति के अध्यक्ष विक्रमभाई पाटिल, भुषण पा‌टिल, रापोलु बुच्चिरामुलु, संजय पाटिल, अरूण पाटिल, पवन सोनी, बब्बु शेख, रतनलाल जैन, अनिल सपकाले, प्रकाश मास्तर, सुरेश वरोडिया, युवराज प‌ाटिल, राजु पाटिल एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लिंबायत क्षेत्र में सरकारी कॉलेज मंजुर करने के लिए मुख्यमंत्री भुपेन्द्रभाई पटेल, सांसद एवं गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर.पाटिल, शिक्षा मंत्री जीतुभाई वाघानी, वित्तमंत्री कनुभाई देसाई और लिंबायत विधानसभा की विधायका संगीताबेन पाटिल का आभार व्यक्त किया। 
बजट का स्वागत करते हुए लिंबायत विधानसभा की विधायिका संगीता पाटिल ने कहा कि लंबे समय से हम अपने क्षेत्र में सरकारी कॉलेज बनाने की मांग कर रहे थे। लिंबायत और वराछा क्षेत्रों में आखिरकार नए सरकारी कॉलेजों को मंजूरी मिल गई है। जब तक लिंबायत क्षेत्र में नए कॉलेज का भवन बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक एक ही स्कूल के भीतर प्रायोगिक आधार पर कॉलेज शुरू किया जाएगा, ताकि छात्रों की उच्च शिक्षा शुरू की जा सके।
Tags: