सूरत : कपड़ा उद्योग की मांग के बाद सीटेक्स -2022 (सीजन -2) का मार्च में आयोजन

सूरत : कपड़ा उद्योग की मांग के बाद सीटेक्स -2022 (सीजन -2) का मार्च में आयोजन

चेम्बर द्वारा जनवरी में चैंबर द्वारा आयोजित सीटेक्स-2022 प्रदर्शनी की बड़ी सफलता के बाद, मार्च महिने में सीटेक्स-२०२२ सीजन-२ का आयोजन होने जा रहा है

चैंबर के इतिहास में यह पहली बार है कि एक ही अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान दूसरी बार कोई प्रदर्शनी आयोजित होगी
दक्षिण गुजरात चेम्बर ऑफ कोमर्स एन्ड इंडस्ट्री द्वारा 8 से 10 जनवरी 2022 में सरसाणा स्थित कन्वेशन सेन्टर में तीन दिवसीय सीटेक्स प्रदर्शनी को भव्य सफलता मिली थी। जिसके चलते तुरंत दो महिनों के बाद सीटेक्स-2022 का सिजन टु आयोजन किया जा रहा है। चेम्बर के ‌इतिहास में पहली बार एक ही अध्यक्ष के कार्यक्रम में कोई प्रदर्शनी का दो महिनों के दौरान दुसरी बार आयोजन होगा। 
चैंबर के अध्यक्ष आशीष गुजराती ने कहा कि सीटेक्स-2022 प्रदर्शनी के दौरान भारत में निर्मित अत्याधुनिक कपड़ा मशीनरी के अलावा, यूरोपीय मशीनरी के साथ-साथ चीन और अन्य देशों में निर्मित अत्याधुनिक कपड़ा मशीनरी का प्रदर्शन किया गया था। जनवरी-2022 की अवधि के दौरान कपड़ा मशीनरी और सहायक वस्तुओं के लिए एक विशाल प्रदर्शनी समग्र भारत में केवल सूरत में आयोजित की गई थी। 
जिसमें देश भर के कपड़ा उद्योगपतियों और खरीदारों ने सीटीएक्स प्रदर्शनी का दौरा किया और प्रदर्शनी को भव्य सफलता मिली थी।  इसलिए तीन दिनों के भीतर प्रदर्शकों को मौके पर ही 250 करोड़ रुपये से अधिक की कपड़ा मशीनरी के ऑर्डर मिल गए। मशीनरी के साथ-साथ सहायक वस्तुओं के लिए प्रदर्शकों के लिए भी महत्वपूर्ण पूछताछ हुई थी। जिसका विश्लेषण किया जाए तो अगले चार से छह महीनों में टेक्सटाईल मशीनरी में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक के पूंजी निवेश की प्रबल संभावना है। 
उन्होंने आगे कहा कि एटीयूएफ सब्सिडी वर्तमान में 10 प्रतिशत है, जिसमें प्रस्तावित मसौदे में टीटीडीएस को बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया जाएगा, जिससे उद्यमियों को नए निवेश करने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा। इसलिए पूरे कपड़ा उद्योग की मांग को देखते हुए चेंबर सीटीएक्स प्रदर्शनी की सफलता के तीसरे महीने में फिर से आगामी 12,13 और 14 मार्च 2022 के दौरान तीन दिवसीय सीटैक्स - सूरत इंटरनेशनल टेक्सटाइल एक्सपो - सीजन 2 का आयोजन किया गया है। 
यह प्रदर्शनी 1.16 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में सूरत अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर सरसाना में आयोजित की जाएगी। जिसमें संपूर्ण कपड़ा मूल्य संस्करण श्रृंखला के उत्पादों, मशीनरी और प्रौद्योगिकी के साथ 100 से अधिक प्रदर्शक इसमें भाग लेने जा रहे हैं। प्रदर्शनी कपड़ा उद्यमियों को व्यापार और नेटवर्किंग के लिए एक अवसर प्रदान करेगी। राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल प्रदर्शनी भी प्रदर्शनी में भाग लेगा और एक क्रेता-विक्रेता बैठक भी आयोजित की जाएगी। चेंबर को सीटेक्स सीजन 2 के लिए सूरत टैक्समेक फेडरेशन का सहयोग मिला है। 
सीटेक्स प्रदर्शनी सीजन-2 में यह बिजनेस सेगमेन्ट होगा
सीटेक्स प्रदर्शनी में वॉटरजेट मशीन, रेपीयर, एयरजेट, हाई स्पीड वॉरपिंग मशीन, नीडल लूम मशीन, सर्कुलर निटिंग मशीन, ताना बुनाई मशीन, पावर लूम, जैक्वार्ड टेक्नोलॉजी और एक्सेसरीज प्रदर्शनी की सुविधा होगी। तकनीकी कपड़ा मशीनरी और सहायक उपकरण के अलावा, कताई की तैयारी (स्पीनिंग प्रिपरेशन),  मानव निर्मित फाइबर उत्पादन,स्पीनिंग, वाईन्डींग, टेक्सच्चुराईजींग, ट्विस्टींग,  सहायक मशीनरी और सहायक उपकरण के लिए मशीनरी होगी। बुनाई और होजियरी मशीनरी, सहायक मशीनरी और सहायक उपकरण, एम्ब्रोडरी और ब्रांडिंग मशीनरी और सहायक उपकरण, परिधान बनाने की मशीनरी, अन्य कपड़ा प्रसंस्करण मशीनरी, मेकिंग अप इन्डस्ट्री के लिए मशीनरी और रिसायक्लींग, वेस्ट रिडक्शन और पोल्युशन प्रिवेन्शन के लिए  सीटीएक्स प्रदर्शनी में उपकरण और सहायक उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे।
सीटेक्स-2022 सीजन-2  प्रदर्शनी में कई व्यावसायिक अवसर होंगे
इस प्रदर्शनी में कपड़ा उद्यमी अपने नए उत्पादों को लॉन्च कर सकेंगे। इंडस्ट्री में अपने ब्रांड के बारे में जागरुकता ला सकेंगे। प्रदर्शनी में अत्याधुनिक उत्पादों के साथ-साथ प्रौद्योगिकी को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में देश भर के कपड़ा उद्योगपति भी भाग लेंगे। वहीं इस प्रदर्शनी में देश-विदेश के खरीदार उन्नत टेक्सटाइल मशीनरी का प्रदर्शन देखने आएंगे। इससे उद्यमियों के लिए कारोबार के कई नए अवसर खुलेंगे। 
यहां ध्यान देने वाली बात है कि चैंबर द्वारा कोविड-19  के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। मास्क और हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। प्रदर्शनी केंद्र की 1/3  क्षमता के अनुसार कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले बीटीयू खरीदारों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
Tags: