लगता है सूरत में अब ठंड का मौसम गुड बाय कहने के मूड में है!

लगता है सूरत में अब ठंड का मौसम गुड बाय कहने के मूड में है!

पिछले कई दिनों से राज्य सहित सूरत शहर में ठंड ने अपना साम्राज्य जमाया था। हालांकि धीरे-धीरे ठंड का यह साम्राज्य खत्म होता दिखाई दे रहा है। शहर में रेकॉर्डब्रेक ठंडी लाग्ने के बाद शनिवार को तापमान में इजाफा देखने मिला था। शनिवार को शहर का लघूत्तम तापमान 15.6 डिग्री हुआ था, जबकि महत्तम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया था। 
मौसम विभाग के प्रवाज्क्ता के अनुसार, शहर में लघूत्तम और महत्तम तापमान में इजाफा देखने मिला था। साथ ही हवा में नमी के प्रमाण 43 प्रतिशत दर्ज किया गया था। साथ ही उत्तर-पश्चिम दिशा में आने वाली हवाओं की स्पीड भी मात्र 5 किलोमीटर दर्ज की गई थी। इन सभी परिबलों के कारण रात को लगने वाली ठंडी में कमी देखने मिली थी, जबकि सुबह गर्मी के प्रमाण में इजाफा देखने मिला था। 
हालांकि बता दे की राज्य में सूरत के साथ अन्य कई शहरों में भी ठंडी का माहौल जमा हुआ है। राज्य के नलिया शहर में सबसे अधिक ठंडी हो रही है। यहाँ का पारा गिर कर 6.1 डिग्री लघूत्तम तापमान तक आ चुका है। इसके अलावा गांधीनगर (7.9), अहमदाबाद (9.0), डिसा (9.2) तथा पाटण (9.2) में भी दिन का लघुत्तम तापमान सिंगल डिजिट में रहा था। इसके अलावा कंडला (10.5), वडोदरा (10.8), राजकोट (10.8), भावनगर (11.0) तथा भुज (11.0) में भी सूरत से कम तपामान दर्ज किया गया है।
Tags: Surat