सूरत : सवजीभाई ढोलकिया समेत गुजरात से 6 गणमान्य व्यक्तियों को पद्मश्री से नवाजा गया

सूरत :  सवजीभाई ढोलकिया समेत गुजरात से 6 गणमान्य व्यक्तियों को पद्मश्री से नवाजा गया

सूरत के सामाजिक अग्रणी एवं हीरा उद्योगपति सवजीभाई ढोलकिया को पद्मश्री से सम्मानित किया गया

सामाजिक कार्य के लिए सवजीभाई  को मिला पद्मश्री सम्मान 
सूरत के सामाजिक अग्रणी एवं हीरा उद्योगपति सवजीभाई ढोलकिया को आज पद्मश्री से सम्मानित किया गया। केन्द्र सरकार द्वारा जारी सूची में सवजीभाई ढोलकिया का नाम घो‌षित होने पर उन्हे शुभेच्छा देने के लिए शुभचिंतको का ताता लगा रहा। केंद्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 128 लोगों को सम्मानित करने की घोषणा की है। जिसमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री से नवाजा गया है। जबकि गुजरात के 6 गणमान्य व्यक्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें चिकित्सा के क्षेत्र के लिए डॉ.  लता देसाई,  सार्वजनिक मामलों के लिए मालजीभाई देसाई, साहित्य और शिक्षा के लिए खलील धनतेजवी, सामाजिक कार्य के लिए सावजीभाई ढोलकिया और रमिलाबेन गामित, और विज्ञान और इंजीनियरिंग के लिए जयंत कुमार मगनलाल व्यास का समावेश है। 
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार की घोषणा की गई है। जिसमें विमान दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत और दिवंगत भाजपा नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। तो गुजरात के स्वामी सच्चिदानंद को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। 
Tags: