सूरत के तीन पुलिस अधिकारियों का राष्ट्रपति पदक के लिये चयन
By Loktej
On
वर्ष 2022 सूरत पुलिस महकमे के लिये अच्छी खबर लेकर आया है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर सूरत के तीन पुलिस अधिकारियों का चयन राष्ट्रपति पदक के लिये किया गया है। ये एवॉर्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदान किया जायेगा।
बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुजरात पुलिस के 19 जवानों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों खिताब के लिये पसंद किया गया है। पुलिस सेवा में प्रशंसनीय कार्य के लिये चयनित सूरत शहर के उप पुलिस अधीक्षक डी जे चावड़ा, सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर पंकज बाबुभाई पटेल और सहायक इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह डोडिया शामिल हैं। लोकतेज परिवार की ओर से इस उपलब्धि के लिये सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
Tags: